- चीन में फिर से लौट रही महामारी, 40 प्र‎‎तिशत से अधिक हुई कोविड पॉजिटिव दर

 

बीजिंग। चीन में कोरोना महामारी के फिर से लौटने के संकेत ‎मिल रहे है। यहां बीजिंग समेत चीन के कई बड़े शहरों में कोविड पॉजिटिव रेट 40 फीसदी को पार कर चुका है। चीन में कोरोना वायरस की नई लहर के लिए नए एक्सबीबी वेरिएंट्स जिम्मेदार बताया जा रहा है। 

Covid 19 New Variant In China In December 2022 More Than 40 Percent People  Infected With Coronavirus | Covid-19: कोरोना ने रोकी ड्रैगन की रफ्तार,  पिछले महीने चीन के 40% लोग वायरस से हुए संक्रमित

विशेषज्ञों का दावा है कि चीन की जीरो कोविड पॉलिसी को अचानक खत्म किए जाने के बाद महामारी की रफ्तार काफी तेज हुई है। इससे सबसे ज्यादा खतरा चीन के पड़ोसी देशों को बताया जा रहा है। चीन के वरिष्ठ महामारी विशेषज्ञों ने पहले ही कह ‎दिया है कि आने वाले महीनों में हर हफ्ते 6.5 करोड़ कोरोना केस आ सकते हैं। ऐसे में लोगों के मन में कोविड महामारी को लेकर कई सवाल पैदा हो गए हैं। 

कोरोना ने फिर उड़ाई चीन की नींद, मई में 40 फीसदी तक पहुंचा पॉजिटिव टेस्ट  रेट - china witnesses over 40 surge in covid positive test rates in  may-mobile

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि यह मई के अंत में परीक्षण किए गए लोगों के 40 प्रतिशत से अधिक तक पहुंच गया है। आंकड़ों के मुता‎बिक चीन में अप्रैल 2023 के बाद से देश भर के अस्पतालों में कोविड-19 से पीड़ित लोगों की संख्या में पांच गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। चीन मई से फिर से कोविड की नई लहर की चपेट में आ गया है।


 इस दौरान कोविड पॉजिटिव रेट 2022 के अंत में महामारी के पीक पर पहुंचने के वक्त के लगभग बराबर है। चीन के ऑफिस और कारखानों में काम करने वाले लोग बड़ी संख्या में अनुपस्थित हो रहे हैं। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादातक बीमारियां हल्की हैं। रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने मई में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या 164 बताई है। इसके अलावा 2777 लोगों में कोरोना का गंभीर संक्रण पाया गया और महीने के दौरान यह संख्या लगातार बढ़ती रही। 


मई के चीन सीडीसी कोविड-19 के डेटा ने स्थानीय और सोशल मीडिया में रिपोर्ट की गई दूसरी लहर के वास्तविक सबूत की पुष्टि की है। चीनी सीडीसी ने आखिरी बार अप्रैल के अंत में साप्ताहिक निगरानी रिपोर्ट जारी की थी। चीनी सीडीसी की दूसरी रिपोर्ट एक महीने बाद मई के अंत में जारी की गई है।

यहे भी जानिये .....................


 विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी देश में कोरोना के मामलों के बढ़ने से पूरी दुनिया को खतरा है। ऑस्ट्रेलिया में डीकिन विश्वविद्यालय में महामारी विशेषज्ञ कैथरीन बेनेट का कहना है कि कोरोना वायरस के चीन में फैलते रहने के साथ साथ घटती सार्वजनिक प्रतिरक्षा एक नए खतरे को पैदा कर रही है। इससे पहले से ज्यादा खतरनाक कोविड वेरिएंट के उभरने की संभावना बनी हुई है। कोरोना का वायरस लगातार अपना स्वरूप बदल रहा है।


Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post