- : एक अध्यादेश के खिलाफ 8400KM की दौड़ लगा चुके अरविंद केजरीवाल, अब महारैली की तैयारी


नई दिल्ली । केंद्र और दिल्ली सरकार के सियासी संबंधों में खटास कोई नई बात नहीं है। पिछले नौ सालों के दौरान चुनी हुई दोनों सरकारों के बीच अलग-अलग मुद्दों पर विवाद की वजह से दूरी कम होने के बजाय और बढ़ती चली गई। हालांकि, संबंधों को सुधारने के प्रयास भी बीच-बीच में हुए, लेकिन दिल्ली के अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के मसले पर पहले सुप्रीम का फैसला और उसके ठीक आठ दिन बाद केंद्र सरकार के अध्यादेश ने दोनों के बीच संबंधों को इतना खराब कर दिया कि अब दोनों सियासी दल के नेता एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर मैदान में आ गए हैं।




 इस मुहिम के तहत अरविंद केजरीवाल 11 जून को महारैली को संबोधित करेंगे। आप के राष्ट्रीय संयोजक एक तरफ विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुट गए हैं तो दूसरी तरफ 11 जून को दिल्ली के रामलीला मैदान महारैली करने की तैयारी में भी दमखम के साथ जुटे हैं। दिल्ली महारैली को सियासी जानकार बीजेपी के खिलाफ आप का शक्ति प्रदर्शन भी मान रहे हैं। महारैली को सफल बनाने के लिए आम आदमी पार्टी के नेता घर-घर जाकर लोगों से इसमें शिरकत करने की भी अपील कर रहे हैं। 


आप नेता घर-घर मुहिम के दौरान लोगों को केंद्र सरकार की कारगुजारियों के खिलाफ एक पर्चा भी थमा रहे हैं। इसके पीछे आप का मकसद दिल्ली की जनता को मोदी सरकार की जन विरोधी अध्यादेश के प्रति जागरूक करना है। केंद्र द्वारा दिल्ली में लागू अध्यादेश को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इतना नाराज हैं कि उन्होंने इस सियासी घटना को लगभग आम आदमी पार्टी के अस्तित्व से जोड़ लिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने केंद्र के इस फैसले के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम भी छेड़ दी है। इस मुहिम के तहत दिल्ली के सीएम अभी तक अगल-अलग दलों के नेताओं से उनके गृह प्रांत की राजधानी में मुलाकात के क्रम में 8400 किलोमीटर से ज्यादे की दूरी तय चुके हैं। 

यह भी  जानिये .............................


अपनी इस सियासी मुहिम के​ तहत वह दिल्ली से कोलकाता, दिल्ली से मुंबई, दिल्ली से चेन्नई, दिल्ली से हैदराबाद, दिल्ली से रांची और आज दिल्ली से लखनऊ पहुंच चुके हैं। मेक माई ट्रिप के मुताबिक दिल्ली से इन महानगरों का सफर करने क्रम में सीएम अरविंद केजरीवाल करीब 8400 किलोमीटर की दूरी तय चुके हैं। इनमें दिल्ली से कोलकत्ता 1467 किलोमीटर, दिल्ली से रांची 1214 किलोमीटर, दिल्ली से मुंबई 1408 किलोमीटर, दिल्ली से चेन्नई 2183 किलोमीटर, दिल्ली से हैदराबाद 1559 किलोमीटर और दिल्ली से झारखंड 532 किलोमीटर की दूरी शामिल है। 


 

Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post