https://dainikbejodratna.com/news-details.php?nwsid=31835
बदायूं। बदायूं के जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक प्रेमिका अस्पताल के बेड पर ही प्रेमी को चप्पलों से पीटने लगी। इस दौरान प्रेमिका कह रही थी कि युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ एक साथ साल से दुष्कर्म कर रहा है। उसने अपने चाचा और भाई से भी उसके शारीरिक संबंध बनवाए। शादी की बात बढ़ी तो वह छिपकर जिला अस्पताल भर्ती हो गया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर के रहने वाले युवक का वहीं की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। रात करीब 11 बजे उसे लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और बताया कि वह जहरखुरानी का शिकार है। युवक को भर्ती कराकर वह दोनों चले गए। अगले दिन दोपहर करीब एक बजे प्रेमिका उसे तलाशते हुए जिला अस्पताल पहुंच गई। युवक बेड पर सो रहा था। उसने प्रेमी को देखते ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। प्रेमिका को देखकर प्रेमी के होश उड़ गए।
इस मामले में युवक का कहना है कि मेरे और प्रेमिका के बीच संबंध हो गए थे, जिसके बाद हम दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। घर वाले भी तैयार हो गए थे। पहले प्रेमिका ने आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के चलते शादी को टाल दिया, फिर कोर्ट मैरिज करने को कहा तो प्रेमिका ने कोर्ट मैरिज भी नहीं करी।
.jpg)

