- ट्रंप पर अभियोग लगा, अमेरिकी इतिहास में पहले पूर्व राष्ट्रपति आरोप पर ट्रंप ने खुद को मासूम आदमी बताया

 

वाशिंगटन । आपकी नजर में डोनाल्ड ट्रंप की पहचान क्या है? एक बड़े कोराबारी, झूठ बोलने, दंगा भड़काने या परमाणु बम की धमकी देने वाले राष्ट्रपति की या फिर एक इसतरह के विपक्षी नेता की जो तमाम विरोधाभासों के बावजूद फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति बनना चाहता है। लेकिन ट्रंप लगातार किसी न किसी विवाद या कानूनी पचड़े में नजर आ रहे हैं। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को 2021 में राष्ट्रपति के रूप में पद छोड़ने के बाद वर्गीकृत आधिकारिक दस्तावेजों को गलत तरीके से संभालने के आरोप में 8 जून की देर रात अभियोग लगाया गया, 


जिससे वह संघीय सरकार द्वारा लाए गए आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले अमेरिकी इतिहास के पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गए। ट्रंप पर आरोप है कि व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद भी ट्रंप ने सैंकड़ों गोपनीय दस्तावेजों को अपने पास रखा। साथ ही गलत बयानबाजी भी की।राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद जनवरी में ट्रम्प के पद छोड़ने के कुछ महीनों बाद, उन्हें कुछ वर्गीकृत सरकारी दस्तावेजों को अपने कब्जे से सौंपने के लिए कहा गया था।


यह भी जानिये- हमारे समय में किसी को किस करना तो बहुत दूर की बात, किसी को गले तक नहीं लगा सकते: दीपिका चिखलिया


 सरकार की राष्ट्रीय अभिलेखागार और अभिलेख एजेंसी (एनएआरए) ने उन्हें सूचित किया कि वह मूल अभिलेखों के कम से कम दो दर्जन बक्सों को वापस करने में विफल रहे हैं। हालांकि कई महीने बाद करीब 200 गोपनीय दस्तावेज लौटाए गए। एफबीआई ने अगस्त 2022 में ट्रंप के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया था, जिसमें एफबीआई को 100 से ज्यादा गोपनीय दस्तावेज बरामद हुए थे। अपने ऊपर लगे आरोपों पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि ये संभव है कि अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट के साथ ऐसा हो सकता है। उन्होंने बाद में एक अन्य पोस्ट में लिखा कि मैं मासूम आदमी हूं।  


जनवरी 2018 में अमेरिकी अखबार में छपे लेख में दावा किया गया कि ट्रंप के तत्कालीन वकील माइकल कोहेन ने राष्ट्रपति चुनाव से पहले अक्टूबर 2016 में पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को 1.30 लाख डॉलर का भुगतान किया था। इसके बदले ट्रंप के साथ अफेयर पर स्टॉर्मी डेनियल्प को चुप्पी साधनी थी। कानूनन ये भुगतान अवैध नहीं था, लेकिन ट्रम्प ने कोहेन के जरिए यह फंड दिया, तब कोहेन ने इस लीगल फीस के रूप में दर्ज किया। 


Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post