- साहिबाबाद य‎दि बुर्का नहीं पहना तो पढ़ाई बंद हो जाएगी, छात्रा ने रो कर बताई मजबूरी

 

साहिबाबाद। लाजपत राय महाविद्यालय में एक छात्रा ने बुर्का पहनकर परीक्षा देना इस‎लिए जरुरी बताया ‎क्यों‎कि उसके प‎‎रिजन इसके ‎बिना पढ़ाई बंद करा देंगे। हालां‎कि प्राचार्य ने उसे अ‎भिभावक के तौर पर समझाइश भी दी, क्यों‎कि वह छात्रा आईपीएस बनना चाहती है, और उसमें ड्रेस कोड है। जानकारी के अनुसार कॉलेज में बुर्का पहनकर परीक्षा दे रही छात्रा को प्राचार्य ने ड्रेस कोड का पालन करने की नसीहत दी तो उसने अपना दर्द बयां कर कहा कि वह आइपीएस बनना चाहती है। 


बुर्का पहनने से रोका तो स्वजन तालीम बंद करा देंगे। वह प्राचार्य के सामने रोने लगी। बुर्का पहनकर तालीम देने की गुजारिश की। प्राचार्य ने खुद को अभिभावक की भूमिका में रखकर छात्रा को 30 मिनट तक समझाने का प्रयास किया। बुधवार को एमएसी सेकेंड समेस्टर की परीक्षा थी। सभी परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। प्राचार्य यूपी सिंह हर कैमरे से परीक्षार्थियों की जांच कर रहे थे। उन्होंने देखा कि एक कक्ष में परीक्षार्थी बुर्का पहनकर परीक्षा दे रही है। महाविद्यालय में ड्रेस कोड लागू है।

यह भी जानिये ...............


ऐसे में प्राचार्य ने जानकारी की तो पता चला कि छात्रा एमएससी गणित सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा दे रही है। प्राचार्य परीक्षा कक्ष में गए। उन्होंने सुरक्षा गार्ड से कहा कि परीक्षा के बाद वह छात्रा से बात करेंगे। परीक्षा खत्म होने पर सुरक्षा गार्ड छात्रा को प्राचार्य के कार्यालय लेकर पहुंचा। प्राचार्य ने कहा कि वह अभिभावक के तौर पर बात कर रहे हैं। प्राचार्य ने अपनी प्रबंधक की बेटी की सफलता की कहानी सुनाकर ड्रेस कोड का पालन करने के लिए प्रेरित किया। 


वहीं छात्रा ने कहा कि वह बुर्का शौक में नहीं पहनती हैं। उनके स्वजन ने कहा कि बुर्का भी जरूरी है और तालीम भी जरूरी है। यदि बुर्का नहीं पहनने दिया गया तो उसे तालीम से वंचित होना पड़ेगा। वह तालीम से वंचित नहीं होना चाहती है। वह सफलता का मुकाम पाना चाहती है। छात्रा ने कहा कि उसे आइपीएस बनना है। जवाब में प्राचार्य ने कहा कि आइपीएस बनने के बाद बुर्का नहीं पहन सकती हैं। पुलिस अधिकारी का भी ड्रेस कोड होता है। इस बारे में विचार करना चाहिए। 


Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post