- रेल दुर्घटना रोकने के लिए पटरियों का हो रहा आडिट

 

भोपाल। बीते दिनों ओडिशा राज्य के बालासोर में हुई भीषण रेल दुर्घटना के बाद जबलपुर रेल मंडल सतर्क हो गया है। इस रेल हादसे से सबक लेते हुए रेलवे ने पटरियों से लेकर सिग्नल और प्वाइंट का आडिट शुरू किया है। जबलपुर रेल मंडल के डीआरएम विवेक शील भी संरक्षा से जुड़े अधिकारी और कर्मचारियों की काउंसलिंग कर रहे हैं।


 वे सिग्नल और प्वाइंट आपरेट करने वालों से वन-टू-वन चर्चा कर रहे हैं। ट्रेनों के सुरक्षित आवागमन के लिए रूट रिले इंटरलाकिंग यानी आरआरआइ की सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की रही है। यह अभियान पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर के साथ भोपाल और कोटा मंडल संरक्षा अभियान चला रहे हैं।डीआरएम बोले शार्टकट से नहीं, सिस्टम से करें काम - संरक्षा अभियान के जरिए डीआरएम विवेक शील ने सिग्नल एवं टेलीकाम विभाग में जबलपुर मंडल के स्टेशनों से आए वरिष्ठ सिग्नल एवं टेलीकाम सुपरवाइजरों के साथ शुक्रवार को बैठक की।.



 इस दौरान उन्होंने सीधा संवाद करते हुए विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की व्यक्तिगत समस्याओं को सुना और उनके समाधान के निर्देश दिए।डीआरएम ने स्टाफ को समर्पित होकर काम करने और किसी भी काम को शार्टकट मैथड से काम नहीं करने की सलाह दी। इस दौरान वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेली. इंजी.(समन्वय) विराट गुप्ता, मंडल सिग्नल एवं टेली इंजी. राजश्री द्विवेदी तथा मंडल तकनीकी सेल के सभी सुपरवाइजर मौजूद रहे। ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के बाद जबलपुर रेल मंडल की सीमा में आने वाले भिटौनी पेट्रोल प्लांट में रेल दुर्घटना हो चुकी है। 


यहां एलपीजी गैस से भरे एक वैगन के पहिए पटरी से उतर गए। इसके बाद ऐसा हड़कंप मचा कि डीआरएम से लेकर संरक्षा और सुरक्षा से जुड़े आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और फिर अगले दिन अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बारे में जबलपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम विश्वरंजन का कहना है कि ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के लिए रेलवे हमेशा से संरक्षा को प्राथमिकता पर रखता है। हम कर्मचारी, विभाग, सिस्टम हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं कि छोटी से छोटी कमी भी न रहे।


Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post