- भतीजे अभिषेक की सास बीमार, उसकी पत्नी को रोककर प्रताड़ित किया जा रहा : ममता

  

कोलकाता। कोयला घोटाले की जांच कर रही ईडी की कार्रवाई के तहत रुजिरा बनर्जी को देश से बाहर जाने से रोका गया था। उन्हें एयरपोर्ट पर रोकने से ममता बनर्जी भड़क उठी हैं। उन्होंने ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों पर लोगों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। रुजिरा सीएम ममता के भतीजे अभिषेक की पत्नी हैं। उन्हें कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया था। अब ममता ने कहा है कि रुजिरा ने अपनी यात्रा के बारे में पहले ही ईडी को बता दिया था। इसके बाद भी ईडी ने परेशान करने वाली कार्रवाई की।


ममता ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है, जो ईडी और सीबीआई कर रही हैं। ये लोग उत्पीड़न कर रहे हैं। अभिषेक की सास बीमार हैं और उनकी पत्नी मां को देखने जा रही थीं। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि यदि वह शहर से बाहर जाना चाहें, तब ईडी को बताकर ऐसा कर सकती हैं।



यह भी जानिये- एक ही वेबसाइट से बुक कर किए जा सकेंगे देशभर के पार्कों के लिए टिकट


 उन्होंने ऐसा ही किया था और ईडी को पहले से ही जानकारी दे दी थी। लेकिन इसके बाद भी उन्हें एयरपोर्ट पर समन जारी करना कुछ और नहीं है बल्कि उत्पीड़न ही है। अभिषेक बनर्जी ने भी कहा कि मेरी पत्नी ने पहले ही अपने ट्रैवल प्लान की जानकारी ईडी को दे दी थी। 


उन्होंने कहा कि यदि हमारी कोई गलत नीयत होती, तब फिर एजेंसी को पहले ही जानकारी नहीं देते। टीएमसी ने कहा कि भाजपा दरअसल अभिषेक बनर्जी की प्रदेशव्यापी यात्रा से परेशान है और उसके डर से ही एक्शन लिया गया है। अभिषेक ने कहा कि मैं नहीं झुकने वाला भले ही मेरी पत्नी, बच्चों और मुझे ही क्यों न अरेस्ट कर लिया जाए। पीएम नरेंद्र मोदी मुझसे दोगुनी उम्र के हैं, लेकिन मैं पूरे सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि आप मुझसे जनता की अदालत में नहीं लड़ सकते। 


Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post