नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने मंगलवार को जोर देकर कहा कि उन्होंने पहलवानों से अपना समर्थन वापस नहीं लिया है
और उन्होंने केवल पहलवानों के अनुरोध पर डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ नौ जून के प्रदर्शन को स्थगित किया है। पहले ऐसा कहा गया था
कि, चूंकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ अपनी बैठक के बारे में पहलवानों ने उन्हें अंधेरे में रखा, इसलिए किसान नेता नाखुश हैं। इसलिए उन्होंने पहलवानों से अपना समर्थन वापस लेने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने अपनी मांगों से अवगत कराने के लिए शनिवार रात अमित शाह से मुलाकात की थी। किसान नेता ने स्पष्ट किया कि वो अब भी पहलवानों का समर्थन कर रहे हैं।