मुंबई। बालीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और प्रभास फिल्म आदिपुरुष का अलग-अलग जगहों पर जाकर जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच बीते बुधवार एक्ट्रेस तिरुपति के भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची, जहां डायरेक्टर ओम राउत, कृति सेनन को किस कर बाय करते नजर आए। उनका ये वीडियो वायरल होते ही बवाल मच गया।
मंदिर के मुख्य पुजारी ने मंदिर में फिल्म निर्माता द्वारा एक्ट्रेस को किस करने पर आपत्ति जताई है और भाजपा के राज्य सचिव रमेश नायडू ने भी इसकी आलोचना की लेकिन बाद में अपना ट्वीट हटा दिया। वायरल हो रहे एक वीडियो में फिल्म निर्माता ओम राउत को कृति को बाय कहते हुए उनके गाल पर किस करते देखा जा सकता है।
वीडियो पर भाजपा नेता के आपत्ति जताने का समर्थन करते हुए मंदिर के मुख्य पुजारी ने कहा, यह एक निंदनीय कृत्य है। यहां तक कि एक पति और पत्नी भी वहां (मंदिर) एक साथ नहीं जाते हैं। आप एक होटल के कमरे में जा सकते हैं और ऐसा कर सकते हैं। आपका व्यवहार रामायण और देवी सीता का अपमान करने जैसा है।
वहीं कई यूजर्स भी इस दृश्य की निंदा कर रहे हैं। बता दें कि ओम राउत द्वारा निर्देशित आदिपुरुष का 6 जून को तिरुमाला में एक शानदार प्रोग्राम के दौरान आखिरी ट्रेलर को रिलीज किया। ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है। मालूम हो कि एक्ट्रेस कृति सेनन और सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपमकिंग फिल्म आदिपुरुष को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म 16 जून को पर्दे पर दस्तक दे रही हैं।