- 'बृजभूषण ने यौन संबंध बनाने को कहा', महिला पहलवान का आरोप- अगर मैं तैयार हो जाऊं तो सप्लीमेंट्स खरीदने का दिया ऑफर

 

नई दिल्ली। यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज की गई दो एफआईआर में कई गंभीर आरोप लगे हैं। सांसद सिंह पर प्रोफेशनल मदद के बदले सेक्सुअल लाभ मांगने के दो मामले, 15 यौन उत्पीड़न के मामले शामिल हैं।

 15 यौन उत्पीड़न के मामलों में 10 गलत तरीके से छूने की शिकायत शामिल है। महिला पहलवानों ने शिकायत में बताया कि सिंह कथित तौर पर बिना उनकी मर्जी के स्तन और पेट पर हाथ फेरते थे, साथ ही डराने-धमकाने की भी बात का जिक्र दोनों एफआईआर में है।


बृजभूषण सिंह के खिलाफ 28 अप्रैल को दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों एफआईआर में आईपीसी की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 354ए (यौन उत्पीड़न), 354डी (पीछा करना) और 34 (सामान्य इरादे) का हवाला दिया गया है, जिसमें एक से तीन साल की जेल की सजा है। पहली प्राथमिकी में छह वयस्क पहलवानों के आरोप शामिल हैं और इसमें भारतीय कुश्ती संघ सचिव विनोद तोमर का भी नाम है, दूसरी प्राथमिकी एक नाबालिग के पिता की शिकायत पर आधारित है।


एफआईआर में जिन घटनाओं का उल्लेख किया गया है वे कथित तौर पर 2012 से 2022 तक भारत और विदेशों में हुई हैं। प्राथमिकी के अनुसार, नाबालिग ने आरोप लगाया कि बृजभूषण ने उसे कसकर पकड़कर, तस्वीर लेने का नाटक कर अपनी ओर खींचा, उसके कंधे पर जोर से दबाया और फिर जानबूझकर उसके स्तनों पर हाथ फेरा। एफआईआर में बताया गया कि उसने स्पष्ट रूप से आरोपी (सिंह) से कहा कि वह पहले ही बता चुकी है कि उसे किसी भी प्रकार के शारीरिक संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं है और उसे उसका पीछा करना बंद कर देना चाहिए… महिला पहलवान ने बताया कि आरोपी (सिंह) हमेशा अनुचित बात / इशारों में लिप्त होने की तलाश में था। लड़कियां, दोपहर या रात का खाना खाने अकेले नहीं जाना चाहती थीं, सामूहिक रूप से जाना शुरू कर दिया, जिसमें मैं भी शामिल थीं। 

    


महिला पहलवान ने कहा कि उसने जिस दिन एक बड़ी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था, उसी शाम डब्ल्यूएफआई चीफ ने अपने कमरे में बुलाकर उससे यौन संबंध बनाने की मांग की। इस मौके पर उन्होंने उसके लिए न्यूट्रीशन सप्लीमेंट खरीदने का वादा किया। महिला पहलवान ने कहा कि सिंह ने कमरे में बुलाया, फिर उसकी इच्छा के खिलाफ अपने बिस्तर पर बैठाकर उसकी सहमति के बिना मुझे जबरदस्ती’ गले लगाया। 


महिला पहलवान का आरोप है कि बृज भूषण ने कई साल तक उनका यौन उत्पीड़न और बार-बार अभद्र हरकतें कीं। जिसका मुझे गहरा आघात लगा। सिंह के खिलाफ यौन आरोपों को लेकर धरना देने वाली सात महिला पहलवानों में से एक ने 21 अप्रैल को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में एक आधिकारिक शिकायत में ये बड़े आरोप लगाए हैं। 
महिला पहलवान ने कहा कि उसने सिंह के बर्ताव के बारे में अपनी मां से भी बात की। सिंह के बार-बार फोन करने के कारण अपना निजी मोबाइल नंबर बदलना पड़ा। 


Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post