- कानपुर में दिल दहला देने वाला मामला, युवक की हत्या कर काट डाले कई अंग, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा..
byBejod Ratna-
0
कानपुर। महानगर में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गयी। पहले युवक की गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद उसके शरीर के अंगों को भी काट दिया गया। युवक के प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया गया। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार महानगर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के तरगाव गांव में नोन नदी किनारे एक खेत में युवक का शव पड़ा मिला। जब ग्रामीणों ने युवक के सबको पड़ा देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
आशनाई में हत्या की जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। मृतक के शरीर पर सफेद पेंट और सफेद शर्ट है। इसके साथ ही उसकी उम्र लगभग 30 साल की है। घाटमपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई है. जल्द ही वहीं शव की शिनाख्त के लिए भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को शराब की खाली बोतलें और पानी के पाउच भी मिले हैं. जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवक को शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या की गई है।