बर्लिन । पुरातत्वविदों को एक कब्र से कांसे की बनी तलवार मिली है। यह तलवार करीब तीन हजार साल पुरानी होने का दावा किया जा रहा है। इतनी पुरान होने के बावजूद यह तलवार अभी भी चमक रही है। बवेरियन स्टेट ऑफिस (बीएलएफडी) ने बताया है कि नई खोजी गई तलवार 14 वीं शताब्दी ईसा पूर्व के अंत की हो सकती है।

उनका कहना है कि यह कांस्य युग का मध्य चरण था। इस ऑफिस को ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण के लिए बनाया गया था। यह तलवार पिछले हफ्ते नूरेमबर्ग और स्टटगार्ट के बीच नोर्डलिंगेन में हुई खुदाई में मिली है। तलवार को एक ऐसी कब्र में पाया गया है जहां पर तीन लोगों को दफनाया गया था।
यहे भी जानिये .....................
