- सीटी स्कैन, एमआरआई और एक्सरे रिपोर्ट हुए पुराने......जल्द एआई रेटिना स्कैन कर बीमारी का पता लगाएगा
byBejod Ratna-
0
नई दिल्ली। एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से स्कूल, कॉलेज या ऑफिस आदि के काम को जल्दी और सही किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एआई से जल्द बीमारी का भी पता लगा सकते और उससे ईलाज में भी मदद मिलेगी। ऐसा कहना गूगल के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सुंदर पिचाई का है। दरअसल, टविटर पर एक वीडियो सामने आया है, जो गूगल के किसी पुराने इवेंट का है। इस वीडियो में पिचाई गूगल एआई की खूबियां बता रहे हैं। उन्होंने बताया है कि कैसे यह एआई सिस्टम मेडिकल सेक्टर में रेवोल्यूशनरी बदलाव लाएगा।
गूगल एआई जल्द ही कई सेक्टर को मजबूत करेगा। पिचाई ने बताया कि गूगल एआई के डीप एनालाइजेशन का इस्तेमाल करके सिर्फ आंख की रेटीना स्कैन कर कई बीमारियों का पता चल जाएगा। इतना ही नहीं यह बीमारियों का अनुमान भी लगा सकते हैं। इसके लिए ब्लड सैंपल और चीरा आदि लगाने की जरूरत नहीं होगी।
ट्विटर पर एक यूजर्स ने पिचाई का वीडियो शेयर करके लिखा है कि अब सिर्फ आई स्कैन से कई बीमारियों का पता लगाया जा सकेगा, जिसके लिए मौजूदा समय में सीटी स्कैन, एमआरआई और एक्सरे आदि किए जाते हैं। पिचाई ने बताया है कि सिर्फ एक रेटिना स्कैन से उम्र, लिंग,स्मोकिंग हैबिट, डायबिटीज, बीएमआई और ब्लड प्रेशर की जानकारी मिलेगी।
वीडियो के मुताबिक, हर एक जानकारी में दो ऑप्शन दिए हैं, जिनमें से एक प्रीडिक्ट और एक्चुअल कंडिशन मिलेगी। वीडियो में बताया है कि गूगल एआई से सिर्फ एक डॉक्टर ढेरों मेडिकल रिपोर्ट्स को एनालाइज कर सकेगा। डॉक्टर ये अनुमान भी लगा सकते हैं कि 24 घंटे या 48 घंटे बाद पेशेंट की कंडिशन क्या हो सकती है। ऐसी कंडिशन में डॉक्टर को भर्ती करने में आसानी होगी।