- चिकन खाने का शौक कहीं अस्पताल न पहुंचा दे! हो सकती है दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारी, WHO ने किया अलर्ट
byBejod Ratna-
0
नई दिल्ली। चिकन खाने के शौकीन लोगों को डब्ल्यूएचओ ने सावधान किया है। विशेषज्ञों की मानें तो चिकन खाने से दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी बीमारी का शिकार बना सकता है। इसी को देखते हुए डब्ल्यूएचओ ने भी चेतावनी जारी करते हुए आगाह किया है कि चिकन से एंटीमाइक्रोबॉयल रेजिस्टेंस यानि एएमआर की बीमारी हो सकती है, जो दुनिया में दसवीं सबसे बड़ी बीमारी है। हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर एम वली ने बताया कि है कि चिकन खाने से सबसे तेजी से लोग एएमआर का शिकार बन रहे हैं।
डॉक्टर ने बताया कि वैसे तो चिकन पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, मिनरल और विटामिन से भरा हुआ होता है। अब सवाल उठता है कि पोषक तत्व आपको बीमार कैसे बना सकते हैं? तो आपको बता दें कि पोल्ट्री फॉर्म में आजकल चिकन को तंदुरुस्त और मोटा ताजा बनाने के लिए एंटीबायोटिक दिया जाता है, जिससे चिकन के शरीर में काफी ज्यादा एंटीबायोटिक जमा हो जाता है। जिसका सीधा असर चिकन खाने वाले के बॉडी पर पड़ता है।
जब यह चिकन खाते हैं तो चिकन के अंदर का एंटीबायोटिक खाने वाले के शरीर में एकत्रित हो जाता है।इस तरह के चिकन का सेवन करने से आपकी बॉडी में एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस बढ़ने लगती है और उसका बुरा प्रभाव यह होता है कि आपके शरीर पर एंटीबायोटिक दवाओं का असर होना कम होने लगता है।
चिकन खाने से शरीर में आने वाले एंटीबायोटिक कुछ समय बाद एंटीमाइक्रोबॉयल रेजिस्टेंस एएमआर में बदल जाते हैं और ऐसे में बॉडी कई तरीके के इंफेक्शन का शिकार हो सकती है और इस इन्फेक्शन का इलाज भी बेहद मुश्किल और असंभव हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि जिस तरीके से एंटीबायोटिक शरीर में जमा हो जाता है एएमआर की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि जीवन में शाकाहार को अपनाएं। हरी सब्जी, पनीर, दूध और दही का इस्तेमाल करें।