-एक बार डिपॉजिट करें पैसा, हर महीने होगी कमाई
नई दिल्ली । स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कई स्कीम काफी लोकप्रिय हैं, इनमें से एक है एसबीआई एन्युटी डिपॉजिट स्कीम। इस स्कीम में एक तय अवधि के बाद हर महीने गारंटीड इनकम होगी। जानकारी के मुताबिक अन्नुईटी डिपोजिट स्कीम के जरिए कोई भी व्यक्ति 3 साल से लेकर 10 साल तक के लिए रेगुलर इनकम का इंतजाम कर सकता है। इस स्कीम में 36, 60, 84 या 120 महीने के लिए पैसा डिपॉजिट किया जाता है। एसबीआई की सभी ब्रांच में यह स्कीम उपलब्ध है। इसमें मैक्सिमम डिपॉजिट की कोई लिमिट नहीं है।
वहीं, स्कीम में आपको कम से कम इतना पैसा जमा करना जरूरी है कि आपने जो अवधि चुनी है, उस अवधि तक आपको हर महीने कम से कम 1,000 रुपये मिल सकें।इस स्कीम में ब्याज दर सेविंग्स अकाउंट से ज्यादा है। डिपॉजिट पर वही ब्याज मिलता है, जो बैंक के टर्म डिपॉजिट यानी एफडी पर मिलता है। अकाउंट खोलते समय, जो भी ब्याज दर होगी, वह आपको योजना की अवधि तक मिलती रहेगी। मान लीजिए अगर आप स्कीम में 7.5 फीसदी ब्याज के आधार पर 10 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो कैलकुलेटर के मुताबिक आपको हर महीने 11,870 रुपये (करीब 12 हजार) मिलेंगे। हर महीने आपको ईएमआई के रूप में पैसा मिलेगा।
उधर जुलाई का महीना खत्म होने वाला है। चार दिनों बाद अगस्त महीना शुरू होने वाला है। 1 अगस्त से पैसो से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव होने वाला है जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है। आइए जानते हैं कि 1 अगस्त से कौन-कौन से नियमों में बदलाव होंगे। सरकार की तरफ से हर महीने की शुरुआत में एलपीजी के दाम निर्धारित किए जाते हैं। सरकारी तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर के साथ-साथ कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में भी बदलाव कर सकती हैं। ये कंपनियां हर महीने की 1 और 16 तारीख को एलपीजी की कीमत में बदलाव करती हैं। इसके अलावा पाइप्ड नेचुरल गैस और कंप्रेस्ड नेचुरल गैस के रेट में भी बदलाव हो सकता है।
ये भी जानिए..................
वित्त वर्ष 2022-23 यानी असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2023 है। ये अंतिम तिथि उन टैक्सपेयर्स के लिए हैं जिन्हें अपने अकाउंट को ऑडिट नहीं कराना है। अगर आप इस तारीख तक आईटीआर फाइल नहीं करते हैं तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। टैक्सपेयर्स को देर से आईटीआर फाइल करने पर 1,000 रुपये या फिर 5,000 रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है। अगले महीने कई त्योहार आ रहे हैं। अगस्त महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। रक्षाबंधन, मुहर्रम और कई अन्य त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे। इसके साथ ही शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। आप रिजर्व बैंक के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बैंक छुट्टियों की लिस्ट को चेक कर सकते हैं।
