- 12 किलो का समोसा, 30 मिनट में खाएं, 71000 का इनाम पाएं
byBejod Ratna-
0
मेरठ । उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दुकानदार ने 12 किलो का समोसा तैयार किया है। इसे बाहुबली समोसा का नाम दिया गया है। जो भी 12 किलो के इस समोसे को 30 मिनट के अंदर खाएगा।
उसे 71000 रूपये इनाम मे दिए जाने की घोषणा दुकानदार ने की है।
इस समोसे की कीमत 1500 रुपए बताई गई है। दुकानदार के अनुसार जन्मदिन एवं अन्य सामूहिक कार्यक्रमों के लिए बड़े समोसे का आर्डर किया जाता है।