अपडेशन के लिए लगेंगे 100 रुपए
नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने नया प्रावधान किया है। इससे पहले बायोमेट्रिक अपडेशन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता था। लेकिन अब अपडेशन के लिए 100रु. का शुल्क निर्धारित किया गया है।
7 साल तथा 17 साल की उम्र पूरी कर चुके बच्चों के लिए बायोमैट्रिक डाटा अपडेट कराना जरूरी है। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो उनका आधार नंबर निलंबित हो जाएगा। देशभर के करोड़ों बच्चे 7 और 17 साल की उम्र पूरी कर रहे हैं। उन सभी को डाटा अपडेशन में 100रु. शुल्क जमा करना होगा।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा सभी अभिभावकों को मोबाइल नंबर पर संदेश भेजे जा रहे हैं,कि वह अपडेशन कराएं। अन्यथा आधार में उनकी पहचान खत्म हो जाएगी।इसी तरह 10 साल पहले जिनका आधार मे पंजीयन हुआ हैं। उन सभी को भी अपडेट कराना अनिवार्य है। इनके लिए 50 रु. शुल्क निर्धारित किया गया है।आधार कार्ड के नाम पर वसूली का यह नया खेल शुरू हो गया है। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से किस तरह से प्राधिकरण शुल्क वसूल करके अरबों रुपए की कमाई हर साल कर रहा है। यह उसका एक उदाहरण है।
