- साइक्लोन बिपरजॉय ने राजस्थान में भी मचाई तबाही, 14 ट्रेनें व दो उड़ानें रद्द

 

निचले इलाकों में बाढ़, पेड़ व बिजली के खंभे उखड़े, 1 पाली की फैक्ट्रियां दो दिन से बंद 
राज्य के पश्चिमी क्षेत्रों में भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट
जयपुर। राजस्थान का पश्चिमी क्षेत्र चक्रवात बिपरजॉय से प्रभावित हुआ है, जहां भारी वर्षा दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, सिरोही, उदयपुर, जालौर, जोधपुर जिलों में शनिवार सुबह भारी बारिश हुई। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। पिछले 24 घंटों में चक्रवात का सबसे अधिक प्रभाव जालौर, सिरोही और बाड़मेर में देखा गया।

राजस्थान में चक्रवात ने मचाई तबाही, कई जिलों में भारी बारिश, 14 ट्रेन-2  फ्लाइट रद्द

 इन जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए बाड़मेर, जालौर, सिरोही और पाली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाड़मेर से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि उदयपुर से दिल्ली और मुंबई की दो उड़ानें भी रद्द की गई हैं। पाकिस्तान सीमा से सटे बाड़मेर के 5 गांवों के 5 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

cyclone biperjoy gujarat kutch rajasthan alert latest news - जाते-जाते  निशां छोड़ गया चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, उखड़े पेड़, गाड़ियां पलटीं; हर ओर  तबाही ही तबाही
बिपरजॉय के प्रभाव से प्रदेश का अधिकांश भाग बादलों से ढंका हुआ है। शुक्रवार रात चूरू के बीदासर में तीन इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि सिरोही के कई इलाकों में 62 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। पिछले 24 घंटों में बाड़मेर के सेडवा और सिरोही के माउंट आबू में 5-5 इंच की अधिकतम बारिश दर्ज की गई। जालौर जिले के सांचौर में शुक्रवार रात से रुक-रुक कर बारिश जारी रही, जिससे कई गांवों में बिजली गुल हो गई।

Jaipur: चक्रवात बिपरजॉय का तूफानी असर, राजस्थान में कई जगह भारी बारिश, 14  ट्रेन, दो फ्लाइट रद्द - India Ground Report
राजस्थान में कई जगहों पर चक्रवात के कारण बस और रेल सेवा पूरी तरह ठप हो गई है। चक्रवात बिपरजॉय शुक्रवार रात राजस्थान पहुंचा, लेकिन इसकी रफ्तार कम हो गई। रविवार तक प्रदेश में इसका असर रहेगा। इससे पहले शुक्रवार को जालौर, बाड़मेर, जोधपुर में बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे भी उखड़ गए। पाली की फैक्ट्रियां दो दिन से बंद हैं। 


Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post