पहले चरण का समापन 25 जून को दतिया में होगा
भोपाल । प्रदेश कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग की कमल नाथ संदेश यात्रा 15 जून से प्रारंभ होगी। संदेश यात्रा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ भोपाल से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग को साधने के लिए इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
यात्रा के पहले चरण का समापन 25 जून को दतिया में जनसभा के साथ होगा।मध्य प्रदेश कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष दामोदर यादव ने बताया कि कमल नाथ संदेश यात्रा का पहला चरण 12 दिवसीय होगा। भोपाल, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी होते हुए यात्रा 25 जून को दतिया पहुंचेगी, जहां जनसभा के साथ प्रथम चरण का समापन होगा।
इस दौरान 10 जिलों के 25 विधानसभा क्षेत्रों में आमसभाएं कर तत्कालीन कमल नाथ सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग को दिए 27 प्रतिशत आरक्षण के निर्णय और शिवराज सरकार द्वारा उसका क्रियान्वयन न कर पाने का मुद्दा उठाया जाएगा।
यह भी जानिये ...............

