- रेस्टॉरेंट में लड़के ने सॉस बॉटल चाटकर जूठी की, 4 करोड़ रुपये के डैमेज कंट्रोल का केस

 



टोक्यो। जापान के एक सुशी रेस्टॉरेंट चेन ने युवा लड़के के खिलाफ आधा मिलियन डॉलर यानी करीब 4 करोड़ रुपये के डैमेज कंट्रोल का केस किया है। दरअसल लड़के ने रेस्टॉरेंट में सॉस बॉटल और सर्विंग कप्स को चाटकर जूठा किया था। घटना 2023 की शुरुआत की है। घटना को सुशी टेररिज्म नाम दिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का रेस्टॉरेंट की एक टेबल पर बैठा है।


 साइड में खाना सर्व करने वाला कन्वेयर बेल्ट चल रहा है। इस कन्वेयर बेल्ट के ऊपर सर्विंग कप्स रखे हुए हैं। तभी लड़का अपनी टेबल पर रखे सॉस की बॉटल को उठाता है और उसके ढक्कन को चाटकर वापस रख देता है। इसके बाद लड़का कन्वेयर बेल्ट के ऊपर रखे एक कप को उठाता है, फिर उस चाटता है और फिर वहीं वापस रख देता है।


 वहीं, एक वीडियो में लड़का जूठे हाथ से दूसरे कस्टमर के लिए कन्वेयर बेल्ट से जा रहे सुशी को छूता भी दिखता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी लड़का अपने एक दोस्त के साथ रेस्टॉरेंट में गया था। ये वीडियो वायरल हो गया है और इसका खासा विरोध हो रहा है। इस सुशी टेररिज्म का नाम दिया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद रेस्टॉरेंट की सेल्स में भी गिरावट आई है। 


इसके बाद अकिंदो सुशीरो अब लड़के से डैमेज के रूप में करीब 4 करोड़ रुपये की मांग कर रही है। हालांकि, लड़के के वकील का कहना है कि उसने अपनी गलती मान ली है और उसने माफी भी मांगी है। वकील का कहना है कि लड़के का इंटेंशन वीडियो वायरल करने का नहीं था। जापान के ही दूसरे कन्वेयर बेल्ट सुशी चेन कुरा सुशी ने मार्च में अनाउंस किया कि वहां अपने रेस्टॉरेंट्स में एआई पावर्ड कैमरे इंस्टॉल करेगा। 

Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post