भोपाल। नजीराबाद इलाके में शादी की पक्की तारीख तय करने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद थाने पहुंच गया। बताया गया है कि दोनो परिवार वालो ने बच्चो की शादी बचपन में ही तय कर दी थी, अब बालिग होने पर युवती के परिजन जल्द शादी करने को लेकर दबाव बनाने लगे।
वही लड़के वालो का कहना था कि लड़का मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है, पढ़ाई पूरी होने के बाद तारीख तय करेंगे। इसपर लड़की वालो को सदेंह था कि वह लड़केके परिवार वाले शादी की बात से पलट जायेगें। पुलिस के अनुसार ग्राम मनीखेड़ी, बिलखिरिया में रहने वाले एक समुदाय के परिवार के बुजुर्गों ने बच्चों की शादी बचपन में ही यह कह कर तय कर दी थी, कि बालिग होने पर उन दोनों की शादी कर देंगे। तब तक दोनों की पढ़ाई भी पूरी हो जाएगी।
इस दौरान लड़के गब्बर का सिलेक्शन नीट में हो गया, और वह फिलहाल गांधी मेडिकल कॉलेज से सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहा हैं। गब्बर गुर्जर के भाई आजाद गुर्जर किसानी करते हैं। बुधवार को पिता के साथ घर की तरफ आ रहे थे, तभी बगल के गांव बेहरावत के रहने वाले लक्ष्मीनारायण सिंह गुर्जर, हाकमसिंह गुर्जर और दीप सिंह गुर्जर ने उन्हें रोक लिया।
और बेटे की शादी की तारीख तय करने की बात कही। इस पर दोनों ने समझाईश देते हुए कहा कि पढ़ाई पूरी हो जाने के बाद शादी की तारीख तय कर लेगें। इस बात से नाराज होकर तीनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बाद में आजाद ने थाने जाकर शिकायत दर्ज करा दी। बताया गया है कि लड़के का सिलेक्शन एमबीबीएस में हो जाने के कारण लड़की वालों को लगने लगा था कि लड़के के परिवार वाले शादी की बात से इंकार कर देगें, इसलिए वह लड़के वालों पर शादी का दबाव बना रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।