- पांचवी पास सिरफिरा जालसाज 50 से अधिक पुलिसकर्मियों से कर रहा था अड़ीबाजी, क्राइम ब्रांच ने दबोचा


 भोपाल। डीजीपी कार्यालय का अफसर बनकर एक जालसाज पुलिस कर्मियों को धमकाकर रुपयों की मांग कर रहा था।अभी तक वह 50 से अधिक पुलिस कर्मचारियों के साथ अड़ीबाजी कर चुका है। इनमें से अधिकांश महिलाएं हैं। जालसाज पहले भी धोखाधड़ी के मामले में रीवा में जेल की हवा खा चुका है। पांचवी तक पढ़े लिखे इस जालसाज युवक को इंदौर की एक महिला उपिनरीक्षक की शिकायत पर उसे भोपाल में गिरफ्तार कर लिया गया। 

आरोपित से पूछताछ की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि एक महिला एसआइ ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि एक व्यक्त खुद को पुलिस अफसर बताते हुए सस्पेंड करने व स्थानांतरण करवाने के लिए पैसों की मांग कर रहा। धोखाधड़ी, अड़ीबाजी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु की गई। पता चला कि जिस नंबर से फोन किए गए, वह सिम रीवा के पनवार थाना इलाके के ग्राम औभरी निवासी बुद्धसेन मिश्रा के नाम पर जारी हुई है। पुलिस अलग-अलग लोकेशन मिलने पर रीवा, छिंदवाड़ा, कोरबा, इलाहाबाद भी गई।


 हाल ही में बुद्धसेन की लोकेशन निशातपुरा क्षेत्र में मिली। पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो वह नाले में कूद गया। वहां से उसे बाहर निकालकर हिरासत में ले लिया गया। उसके पास से दो मोबाइल फोन और तीन सिम बरामद की गई हैं। 29 वर्ष का बुद्धसेन सिर्फ पांचवी तक पढ़ा है। पूछताछ में पता चला है कि वह अभी तक 50 पुलिस के लोगों को रुपये मांगने के लिए धमका चुका था, लेकिन किसी ने उसे पैसे नहीं दिए। जालसाज युवक गूगल से सभी पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर प्राप्त करके जिले में पदस्थ एसआरसी बाबू का नम्बर हासिल कर लेता था। 


इसके बाद कार्यालय में स्थानांतरण के आवेदन का पता लगाकर संबंधित थाने के दारोगा को फोन कर उसके अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारी को उससे संपर्क करने करने का आदेश देता था। विभागीय शिकायत की जानकारी लेकर भी वह संबंधित अधिकारी-कर्मचारी से रुपये की मांग करता था। रुपये नहीं मिलने पर सस्पेंड करने की धमकी भी देता था।बुद्धसेन इंदौर की होटल गुरुकृपा में गार्ड का काम करता था। वह पुलिस अधिकारियों के वाहन में लगे वायरलेस सेट से पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे मे सुनता रहता था। उसने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर कर्मचारियों को डरा-धमकाकर उनसे पैसो की मांग करने की साजिश रचना शुरू की। 


Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post