- पीछे बैठे व्यक्ति ने हेलमेट नहीं पहना तो कटेगा 500 रुपए का चालान

 


नए प्रविधानों का पालन करवाने पुलिस अब करेगी सख्ती 
 भोपाल । राजधानी में दो पहिया वाहनों पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी अब हेलमेट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर 500 रुपए का चालान काट दिया जाएगा। यदि वाहन चालक ने भी हेलमेट नहीं लगाया है तो इसके 300 रुपये अतिरिक्त अर्थदंड के रूप में देने होंगे। इस वर्ष मार्च में लागू किए गए अर्थदंड के नए प्रविधानों का पालन करवाने पुलिस अब सख्ती करने जा रही है। 


पीछे बैठे व्यक्ति के लिए हेलमेट की अनिवार्यता पहले से है, पर पुलिस इसका पालन नहीं करवा रही थी। प्रदेश में हर वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या बढ़ने के बाद इसे कड़ाई से लागू करने की तैयारी है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पुलिस ट्रेनिंग रिसर्च इंस्टीटयूट (पीटीआरआई) की ओर से इंदौर और भोपाल के पुलिस आयुक्त और बाकी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर इस पर सख्ती करने के लिए कहा जाएगा। 

MP News: अब दोपहिया वाहन में पीछे बैठे व्यक्ति को भी लगाना होगा हेलमेट, नहीं  तो लगेगा 500 रुपये जुर्माना

अर्थदंड के नए प्रविधान के अनुसार, यदि सिर्फ वाहन चालक ने हेलमेट नहीं लगाया  तो 300 रुपये,  वाहन चालक ने हेलमेट लगाया है पर पीछे बैठे व्यक्ति ने नहीं लगाया तो  500 रुपये और  दोनों ने नहीं लगाया  ता 800 रुपये चालान भरना होगा। तीन लोग सवार हैं और तीनों ने हेलेमेट नहीं लगाया है तो 1000 रुपये का चालान भरना होगा। इस बारे में पीटीआरआई एडीजी जी जनार्दन का कहना है

बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति के लिए भी हेलमेट अनिवार्य | Mumbai Roadway News

 कि दोपहिया वाहन चालक और पीछे बैठने वाला, दोनों हेलमेट लगाएं तो सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम किया जा सकता है। सभी जिलों को पत्र लिखकर दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट नहीं पहनने पर अर्थदंड लगाने के लिए निर्देश जारी किए जा रहे हैं।


Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post