- आजमगढ़ स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, दहशत का माहौल, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
byBejod Ratna-
0
आजमगढ़। यूपी पुलिस के डायल 112 पर आजमगढ़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी भरे फोन आने से हड़कंप मच गया। फोन के बाद रेलवे परिसर में सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। रेलवे परिसर में दिखने वाले संदिग्ध व्यक्ति और वस्तु की गहनता से जांच की जा रही है।
आरपीएफ, जीआरपी व सिधारी थाने की पुलिस संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल कर रही है। हर तरफ पुलिस पैनी नजर रखे हुए है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के डायल 112 पर किसी ने फोन कर आजमगढ़ स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी।
पुलिस ने इसकी सूचना तत्काल आमगजढ़ पुलिस को दी। इसके बाद से ही सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता शुरू करने के साथ ही जांच और निगरानी कड़ी कर दी है। परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के साथ ही निगरानी भी कड़ी कर दी गई है। इसके बाद एक-एक कर लोगों को प्रवेश दिया गया।