- अफ्रीका में विशाल स्तनपायी जानवर हो रहे तेजी से कम

 

अध्ययन में कई तरह के चौंकाने वाले खुलासे हुए 
बर्लिन। जीवाश्मों के शोध से अफ्रीका के जानवरों के इतिहास पर हुए अध्ययन में कई तरह के चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इनमें से एक बड़ा खुलासा यह है कि अफ्रीका में विशाल स्तनपायी जानवर तेजी से कम हो रहे हैं। बर्लिन के म्यूजियम फॉर नाटुरकुंडे और यूनिवर्सिटी की फैजल बीबी और अल्काला की जुआन एल कैनटालापिएड्रा के जीवाश्मों पर शोध के जरिए अफ्रीका के विशाल स्तनपायी जीवों की इतिहास पर नजर डाली।

अफ्रीका में तेजी से खत्म हो रहे हैं विशाल स्तनपायी जानवर- शोध - Large  mammals in Africa are declining shockingly reveals study – News18 हिंदी
 उन्हें पिछले हजारों जीवाश्मों के आंकड़ों के जरिए इन स्तनपायी जानवरों के एक करोड़ सालों की जनसंख्या और आकार के आंकड़ों का पुनर्निर्माण किया.इस चुनौतीपूर्ण कार्य को करने के बाद शोध में पाया गया कि जानवर के आकार और जनसंख्या के बीच एक बहुत ही महत्वपूर्ण संबंध होता है और संबंध चाहे जीवाश्म हो या आज के समुदाय हमेशा एक सा ही कायम रहता है।इस खोज ने यह सुझाया है कि चाहे एक करोड़ साल पहले की बात हो या फिर आज के युग के जानवर, एक ही मूल पारिस्थितिकी नियम हमेशा लागू होते हैं।अध्ययन में पाया गया कि जो जानवर 45 किलो ज्यादा भारी होते हैं उनमें घटती जनसंख्या का आकार में इजाफे का संबंध पाया गया।

अफ्रीका में तेजी से खत्म हो रहे हैं विशाल स्तनपायी जानवर- शोध - Large  mammals in Africa are declining shockingly reveals study – News18 हिंदी
इसका मैटाबॉलिक स्केलिंग से संबंध भी पाया गया जिसमें एक विशाल प्रजाति का जनसंख्या घनत्व कम होता है, वहीं उन्हीं की तरह की छोटी प्रजातियों में ऐसा नहीं होता है.शोधकर्ताओं ने पाया कि जो स्तनपायी जानवर 15 से 45 किलो के था उनकी प्रचुरता उम्मीद से कम ही निकली और ऐसा आज के जीवित और जीवाश्म मिले पुराने जानवरों दोनों में पाया गया।उनके मुताबिक इस अप्रत्याशित नतीजे की वजह यह थी वे सवाना आवास में ही इन प्रजातियों की कम संख्या थी।

सेरेंगेटी का वन्य जीवन। तंजानिया, अफ्रीका—Hindi****Information Video -  YouTube
इस परिस्थितिकी तंत्र में बंदर और एंटीलोप जैसे जंगली जानवर कम ही मिलते हैं।इस अध्ययन में सबसे चौंकाने वाला खुलासा ये हुआ कि जब उन्होंने समय के हिसाब से आकार और प्रचुरता के बीच संबंध की पड़ताल की, तो पाय कि पहले, खासतौर से 40 लाख साल पहले के समुदायों में विशाल जानवरों की संख्या ज्यादा थी।इसके अलावा कुल जैवभार का अधिकांश हिस्सा भी विशाल आकार की श्रेणी के जानवरों में था.पुरातन अफ्रीकी पारिस्थितिकी तंत्र में विशाल स्तनपायी जानवर बहुत ज्यादा हुआ करते थे। कुछ हाथी तो 10 टन से भी ज्यादा भारी हुआ करते थे।ऐसा आज देखने को नहीं मिलता।

अफ्रीका में तेजी से खत्म हो रहे हैं विशाल स्तनपायी जानवर- शोध - Large  mammals in Africa are declining shockingly reveals study – News18 हिंदी
समय के साथ विशाल स्तनपायी जानवरो गायब होते चले गए और यह कमी जीवाश्मों में भी देखने को मिलती रही।यही वजह है कि आज छोटे और कम विविध समुदाय ही देखने को मिलते हैं। अध्ययन से इस धारणा को गहरा झटका लगा कि अफ्रीका में भारी वन्य जीवन की हानि के लिए केवल इंसान ही जिम्मेदार हैं। अध्ययन में पाया गया है कि अफ्रीका में बड़े जानवरों में कमी इंसानों के फैलने से भी पहले,  40 लाख साल पहले ही शुरू हो गई थी और इसके लिए पर्यावरणीय कारण ज्यादा जिम्मेदार थे।


Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post