- सीएम शिंदे को आया था आत्महत्या का ख्याल’, मंत्री दीपक केसरकर के खुलासे से मचा सियासी बवाल

 

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पिछले साल 20 जून को जो शिवसेना में बगावत की, अगर वो असफल हो जाती तो सीएम शिंदे उस वक्त खुद को गोली मार लेते. शिंदे सरकार में शिक्षा मंत्री मंत्री दीपक केसरकर के इस खुलासे के बाद महाराष्ट्र में सियासी बवाल मच गया है. वहीं ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने इस खुलासे के बाद यह सवाल उठा दिया है कि ऐसी मानसिक स्थिति वाले शख्स महाराष्ट्र के सीएम बन कर कैसे बैठ सकते हैं?


 यह राज्य के लिए खतरनाक है. संजय राउत ने कहा कि ऐसी मानसिक स्थिति वाले शख्स के हाथ महाराष्ट्र राज्य का कार्यभार देने कहीं से भी उचित नहीं है. साइकलोजिस्ट को उनके पास भेजें और दीपक केसरकर को पुलिस हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ करें कि क्या महाराष्ट्र के सीएम के मन में आत्महत्या का खयाल था. उन्होंने इतनी बड़ी बात दबा कर कैसे रखी? आपको बता दें कि दीपक केसरकर ने एकनाथ शिंदे की बगावत के एक साल पूरे होने पर मंगलवार को मुंबई में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बड़ा खुलासा किया है. दीपक केसरकर ने पत्रकारों को बताया कि एकनाथ शिंदे ने उनसे खुद कहा था


 कि, “मुझे जब ऐसा लगने लगता कि मेरी यह बगावत सफल होगी या नहीं, तो मैं एक ही काम करता. मैं अपने साथ आए सभी विधायकों को वापस लौटा देता. तब मैं उद्धव ठाकरे को एक फोन करता. उनसे कहता कि मुझसे गलती हो गई. लेकिन इन लोगों की कोई गलती नहीं है. इसके बाद मैं खुद को गोली मार लेता.


” दीपक केसरकर बताते हैं कि इससे यह पता चलता है कि शिंदे किस दर्जे के नेता हैं. उनमें कितनी इंसानियत है. एक भी विधायक का राजनीतिक नुकसान न हो, चाहे उनकी जान जाए. ऐसे शख्स के पीछे विधायक खड़े नहीं होंगे तो किसके पीछे होंगे? बहरहाल मंत्री दीपक केसरकर के इस खुलासे से महाराष्ट्र में सियासी बवाल मचा है.


Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post