- भारत के खिलाफ जैक डोर्सी के आरोपों को एलन मस्क ने किया खा‎‎रिज ‎


 पीएम मोदी ने अमे‎रिका में विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों से की मुलाकात  

न्यूयॉर्क । एलन मस्क ने जैक डोर्सी के उन आरोपों को ‎सिरे से नकार ‎दिया है, ‎जिनमें भारत सरकार द्वारा ‎किसान आंदोलन के दौरान कंटेंट को लेकर ट्वीटर पर पाबंदी लगाने को कहा था। जानकारी के अनुसार टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने ट्विटर के सह-संस्थापक और पूर्व मालिक जैक डोर्सी के उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत सरकार ने किसान आंदोलन के दौरान कंटेंट को लेकर कंपनी पर पाबंदी लगाने की धमकी दी थी। 


पीएम नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख अमेरिकी हस्तियों से मुलाकात की, जिसमें टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मस्क ने कहा कि किसी भी अन्य बड़े देश की तुलना में भारत में अधिक संभावनाएं हैं। पीएम से मुलाकात के बाद पत्रकारों ने जब सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर के मालिक मस्क से कंपनी के पूर्व मालिक तथा सीईओ जैक डोर्सी के भारत सरकार के खिलाफ हाल ही में लगाए आरोपों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि ट्विटर के पास स्थानीय सरकार की बात मानने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है अन्यथा वह बंद हो जाएगा।


एलन मस्क ने कहा ‎कि हम केवल किसी भी देश में कानूनों का पालन कर सकते हैं। हम इससे अधिक और कुछ नहीं कर सकते। अलग-अलग सरकारों के अलग-अलग नियम एवं कानून हैं और कानून के तहत जो संभव होगा हम उसके अनुसार अभिव्यक्ति की आजादी प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे। मस्क के साथ मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया ‎कि आज आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा एलन मस्क। 


हमने ऊर्जा से लेकर आध्यात्मिकता तक के कई मुद्दों पर व्यापक बातचीत की। इस पर मस्क ने जवाब दिया ‎कि आपसे एक बार फिर मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। दरअसल, ट्विटर के को-फाउंडर जैक डोर्सी ने सनसनीखेज दावा किया था कि भारत सरकार ने वर्ष 2020 और 2021 में तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के दौरान सरकार की आलोचना वाले खातों और पोस्ट को हटाने का अनुरोध नहीं मानने पर कंपनी का कामकाज बंद करने और उसके कर्मचारियों पर छापे मारने की धमकी दी थी। 

यहे भी जानिये- राजनेताओं से लेकर आमजन, सभी ने ‎एक साथ मिलकर ‎किया ‎‎योग

भारत सरकार ने डोर्सी के इस आरोप को ‘सफेद झूठ’ बताकर उसी समय खारिज कर दिया। साल 2021 में ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा दे चुके डोर्सी एक साक्षात्कार में सरकार पर दबाव बनाये जाने का आरोप लगाते हुए कहा था ‎कि यह कई तरीकों से किया गया, जैसे, हम भारत में ट्विटर को बंद कर देंगे, जो हमारे लिए बहुत बड़ा बाजार है। हम आपके कर्मचारियों के घरों पर छापे मारेंगे जो उन्होंने किया। और यह भारत है, एक लोकतांत्रिक देश। इस तरह के तमाम आरोप लगाए गए थे।


Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post