- साक्षी चोपड़ा ने नेटफ्लिक्स इंडिया पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाएं
byBejod Ratna-
0
मुंबई । पौराणिक शो रामायण बनाने वाले रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। वह अपने बोल्ड कपड़ों की वजह से लोगों की नजरों में रहती हैं। मगर इस बार वह सोशल करेंसी शो के मेकर्स पर आरोप लगाने को लेकर सुर्खियों में हैं। साक्षी ने नेटफ्लिक्स शो के मेकर्स के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
साक्षी ने एक लंबा पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि एक शो के नाम पर उन्हें कैसे परेशान किया गया। उन्होंने बताया कि शो के मेकर्स ने कथित तौर पर उन्हें यौन संबंध बनाने पर मजबूर किया। इतना ही नहीं साक्षी ने बताया कि गोवा के एक क्लब में अजनबियों को उनके साथ डांस करने दिया गया, और भद्दे कमेंट्स पास किए गए।
साक्षी चोपड़ा ने लिखा, नेटफ्लिक्स इंडिया पर मेरा यौन उत्पीड़न हुआ, क्योंकि मैं इसतरह के कपड़े पहनती हूं, तब उन्होंने समझा कि मुझे इस तरह की गंदगी से समस्या नहीं होगी। मैं अपने संगीत, परिवार, सेल्फ एक्सप्रेशन और शांति को बहुत एंजाय करती हूं। मैं बहुत क्लियर थी कि अगर मुझे किसी दिन कोई कॉल नहीं आती है, तब मैं मां के बिना इस साइन नहीं करूंगी। उन्होंने मुझे इन चीजों का वादा किया, और जब मैंने शो किया, तब किए गए सभी वादों को नजरअंदाज कर दिया।
साक्षी ने दावा किया कि मेकर्स ने उन्हें उनकी मां से बात करने से भी रोका। उन्होंने बताया कि यौन उत्पीड़न का मामला उन्होंने सबके सामने लाने की कोशिश की, तब प्रोडक्शन टीम ने उनका फोन जब्त कर अपनी मां के साथ किसी भी संपर्क से इनकार कर दिया। उन्होंने लिखा, मेरी मां को नहीं पता था कि शो में क्या चल रहा है, क्योंकि वे हर कॉल और मैसेज पर नजर रख रहे थे। उन्होंने लिखा, जब मैंने इन्हें काम और यौन उत्पीड़न के बारे में बताने की कोशिश की, तब उन्होंने मेरे हाथ से फोन छीन लिया। इस तरह के टास्क जैसे कि स्ट्रेंजर्स आपकी पीठ खुजलाएं, आप पर गंदे कमेंट्स पास करें, नहीं तो आपको खाना नहीं मिलेगा।