- सलमान को चाहिए घरेलू लड़की, जो माता-पिता की सेवा करे
byBejod Ratna-
0
ज्योतिष बेबिका धुर्वे ने किया खुलासा
मुंबई। अभिनेत्री और ज्योतिष बेबिका धुर्वे ने खुलासा किया कि शो के होस्ट, अभिनेता सलमान खान अभी भी सिंगल क्यों हैं। बेबिका के फेस-रीडिंग सेशन के बाद अभिषेक मल्हान और जिया शंकर के साथ काफी बुरी लड़ाई हुई। मनीषा रानी ने बेबिका और अभिषेक को सांत्वना देने की कोशिश की और दोनों के बीच संतुलन बनाए रखा।
बाद में, मनीषा ने बेबिका से पूछा कि क्या जिया के बारे में उसकी भविष्यवाणी सच है। धुर्वे ने घोषणा की कि उनकी रीडिंग कभी गलत नहीं होती। तब मनीषा ने बेबिका की ज्योतिष विद्या का टेस्ट लेकर पूछा कि सलमान अभी तक सिंगल क्यों हैं। मनीषा ने बेबिका से पूछा, क्या ये सच है कि उन्हें धोखा मिला है। और बेबिका तुरंत कहती है, भयंकर वाला।
उन्होंने बताया कि सलमान सिंगल क्यों हैं। उन्हें एक घरेलू लड़की चाहिए। सलमान जितने रफ लगते हैं, अंदर से उतने सॉफ्ट हैं। उन्हें चाहिए कोई जो घर को संभाले, मां-बाप की सेवा करे और जब वहां घर आए तब 2 मीठी बातें कर के उनके पूरे दिन का तनाव दूर कर दे, बेबिका ने सलमान को स्मार्ट बिजनेसमैन भी बताया।
पिछले कुछ दिनों से बेबिका आलिया सिद्दीकी और आकांशा पुरी के साथ बीबी जेल में सजा काट रही थीं। घर के सदस्यों के साथ फेस-रीडिंग सेशन आयोजित करने के बाद, बेबिका को आजादी मिली। टास्क के दौरान बेबिका अपने शब्दों में कठोर हो गईं और उन्होंने अभिषेक मल्हान से अपना बदला लिया। बेबिका ने कहा कि मल्हान एक बुद्धिमान कंटेंट क्रिएटर हैं, लेकिन वह दूसरों से कंटेंट कॉपी करते हैं।उन्होंने यहां तक कह दिया कि वो अभिषेक को थप्पड़ मारना चाहती थी। हालांकि बेबिका की बातें सुनकर अभिषेक को गुस्सा आ गया और दोनों की जमकर लड़ाई भी हुई।