- पटना से राहुल गांधी की हुंकार...पूरा विपक्ष मिलकर भाजपा को सत्ता से हटयेगा

 

कांग्रेस पार्टी का डीएनए बिहार में 


पटना । कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी का डीएनए बिहार में है और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में यहां के लोग हर जगह साथ में चले थे। 


 राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधकर कहा, “देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है। एक हमारी ‘भारत जोड़ो’ की और एक ओर भाजपा की ‘भारत तोड़ो’ विचारधारा की… भाजपा हिंदुस्तान को तोड़ने, नफरत और हिंसा फैलाने का काम कर रही है। वहीं, कांग्रेस जोड़ने का काम कर रही है। इसकारण आज हम बिहार आए हैं। देश की सारी विपक्षी पार्टियां एक साथ मिलकर भाजपा को हराने जा रही हैं। 

Modi Surname Case :पटना के कोर्ट में पेश नहीं हुए राहुल गांधी, सुशील मोदी  ने की वारंट जारी करने की मांग - Modi Surname Case: Rahul Gandhi Did Not  Appear In Patna

राहुल गांधी ने कहा, ‘कर्नाटक में भाजपा ने जीत के दावे किए, लेकिन कांग्रेस पार्टी एक साथ खड़ी हो गई। कर्नाटक से भाजपा गायब हो गई। तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में भी भाजपा दिखाई नहीं देगी, कांग्रेस जीतेगी। कांग्रेस का मतलब है, गरीबों के साथ खड़े होकर उनके लिए काम करना। 

यहे भी जानियेछुट्टी नहीं मिली तो डिप्‍टी कलेक्‍टर निशा बांगरे ने दिया इस्‍तीफा, लड़ सकती हैं विधानसभा चुनाव,


इसके पहले, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के कांग्रेस कार्यालय की अहमियत बताकर कहा कि यह देश के इतिहास में बहुत महत्व रखता है। उन्होंने कहा, ‘इस कार्यालय से जो भी नेता निकला वह देश की आजादी के लिए लड़ा। हमें खुशी और गर्व है कि देश के प्रथम राष्ट्रपति बाबू राजेंद्र प्रसाद जी भी इसी कार्यालय से निकले। खड़गे ने कहा, ‘हम सभी विपक्ष की पार्टियों को एक होना है और 2024 के चुनाव में मिलकर लड़ना है। इसी के तहत राहुल गांधी ने पहला कदम उठाया है। 


Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post