- राहुल गांधी ने स्वीकार कर लिया वे अपने दम पर पीएम मोदी को नहीं हार सकते : स्मृति ईरानी

 

84 के दंगों के माध्यम से गांधी परिवार से मोहब्बत का इजहार किया  

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विपक्षी दलों की बैठक को हास्यास्पद बताकर कहा कि आज कांग्रेस की छत्रछाया में कुछ नेता एकत्र हो रहे हैं, जिन्होंने आपातकाल के समय में लोकतंत्र की हत्या का नजारा स्वयं देखा था। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की हालत पर कटाक्ष कर कहा कि कांग्रेस ने सार्वजनिक तौर पर यह घोषित कर दिया है कि कांग्रेस अपने दम पर नरेंद्र मोदी को हराने में नाकाम है और उन्हें सहारे की जरूरत है। उन्होंने अन्य विपक्षी दलों पर भी कटाक्ष कर कहा कि आज वे नेता एकत्र हो रहे हैं, जो स्वयं मोदी के सामने विफल हैं।

Smriti Irani slams Rahul gandhi kharge also demands apology from PM Modi -  India Hindi News - तो मोदी भी माफी मांगें, स्मृति के राहुल पर हमले के जवाब  में खड़गे का पलटवार

राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधकर स्मृति ईरानी ने कहा कि ताकत अब महल से निकलकर जनता के पास आ गई है। इसलिए जो लोग सिर्फ अपनी विरासत पर राजनीतिक घमंड करते हैं, आज उन्हें चलकर उन लोगों के सामने जाना पड़ता है, जिन्हें एक दिन आपातकाल के समय उन्होंने जेल की सलाखों के पीछे छोड़ा था। लेकिन गए भी तब कहां गए जो लोग एक पुल नहीं बना सकते हैं वह डेमोक्रेटिक ब्रिज क्या खाक बना पाएंगे?

Exclusive Smriti Irani Lashes Out At Rahul Gandhi For Blaming Pm Modi |  स्मृति का पलटवार, कहा- 'आतंकियों की जगह मोदी पर हमला कर रहे हैं राहुल'

उन्होंने आम आदमी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि जनता इस बात से सचेत हो रही है कि जो लोग विकास के संकल्प के साथ एकजुट ना हो पाए, वे ब्लैकमेल का रास्ता अख्तियार कर रहे हैं। जो विकास का संकल्प लेकर एकजुट ना हो पाए, वे आपातकाल की छत्रछाया में एकजुट हो रहे हैं। एक नेता घर से निकलते कह रहा है कि पता नहीं वहां क्या होगा? दूसरा नेता कह रहा है जो होगा देखा जाएगा। तीसरा नेता कह रहा है कि मेरा नहीं देखोगे तब कुछ नहीं देखा जाएगा।

Smriti Irani slams Rahul Gandhi says hatred for PM Modi changed to insult  to nation - India Hindi News - 'PM मोदी के लिए नफरत देश के अपमान में बदल  गई', स्मृति

राहुल गांधी के मोहब्बत की दुकान वाले बयान पर स्मृति ईरानी ने सवाल पूछा कि क्या 84 के दंगों के माध्यम से गांधी खानदान ने मोहब्बत का इजहार किया था? क्या यूनिवर्सिटी में जाकर भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा देकर गांधी खानदान ने मोहब्बत का इजहार किया था? क्या देश में आपातकाल लगाकर मीसा के अंतर्गत निर्दोष हिंदुस्तानियों को जेल में डालकर गांधी खानदान ने मोहब्बत का इजहार किया था? क्या पेड़ गिरना और धरती का कांपना मोहब्बत का इजहार है?


Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post