- पत्नी संबंध बनाने दे, इसलिए 10 साल के बेटे का किया कत्ल, बीवी के मायके जाते ही कर डाला मर्डर
byBejod Ratna-
0
इटावा। एक पिता ने अपने बेटे जिसकी उम्र महज 10 साल थी की हत्या इसलिये कर दी ताकि वो पत्नी से शारीरिक संबंध बना सके। यह घटना इटावा जिले की है। जिले के इकदिल इलाके के नगला मोती गांव में एक सौतेले पिता ने इस घटना को अंजाम दिया। 18 जून को लापता हुए मासूम का शव तालाब से बरामद होने के बाद पुलिस ने जब गहनता से जांच की तो सौतेला पिता ही हत्यारोपी निकला।
इटावा के एसएसपी संजय कुमार ने मासूम सागर की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि सागर के सौतेले पिता अवधेश ने ही अपने बेटे की कुएं में फेंक कर हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि बालक की हत्या में बालक के सौतेले पिता अवधेश कुमार की भूमिका संदिग्ध प्रतीत पाए जाने पर पुलिस टीम ने शिकंजा कसा। मृतक के सौतेले पिता को रेलवे क्रासिंग नगला मोती थाना क्षेत्र इकदिल से पुलिस हिरासत में लिया है। पुलिस टीम के पूछताछ करने पर गिरफ्तार हत्यारोपी अवधेश ने अपना गुनाह कबूल लिया।
उसने बताया कि वह अपनी पत्नी सोनी से एक बच्चा पैदा करना चाहता था परन्तु उसकी पत्नी बार-बार अपने बच्चों सागर व मुस्कान का हवाला देकर इस बात के लिए तैयार नहीं थी और न ही उसके साथ शारीरिक संबंध बनाती थी। इसी बात से परेशान होकर उसने योजना बनाई कि यदि मैं सागर को रास्ते से हटा दूं तो पत्नी उससे सन्तान पैदा करने के लिए तैयार हो जाएगी। उसकी पत्नी 17 जून को जब अपने मायके चली गयी थी तब अगले दिन 18 जून को ही उसने ये कांड कर दिया।