- झोलाछाप डॉक्टर ने दुष्कर्म कर बनाई छात्रा की वीडियो, ब्लैकमेल के अब धर्म बदलने का बना रहा दबाव
byBejod Ratna-
0
मुरादाबाद। जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर ने छात्रा से दुष्कर्म करके उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर छात्रा का एक साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। डॉक्टर की ब्लैकमेलिंग कॉल तीन दिन पहले लड़की के भाई ने रिसीव कर ली। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक घटना मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में एक गांव की है। यहां रहने वाले एक किसान की बेटी शहर के पीजी कॉलेज में ग्रेजुएशन की छात्रा है। बताया जाता है कि अमरोहा में डिडौली थाना क्षेत्र के गांव तैय्या माफी निवासी खालिद पुत्र माजिद ने दो साल पहले उनके गांव में क्लीनिक खोला था।
बीमार होने पर उनका परिवार भी दवा लेने उसके पास जाता था। करीब सालभर पहले किसान की बेटी बीमार होने पर दवा लेने गई थी तो डॉक्टर ने उसे नशे की दवा देकर बेहोश होने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद छात्रा की अश्ली वीडियो भी बना ली। वीडियो के जरिए उनकी बेटी को खालिद सालभर से ब्लैकमेल कर उसका शोषण कर रहा था। मझोला पुलिस ने आरोपी खालिद के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराया है।
मामला दो अलग-अलग धर्मों से जुड़ा है। इसलिए पुलिस मामले में सतर्क और संजीदा है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में जाकर मामले की छानबीन की है। घटना के बाद से आरोपी खालिद गांव से फरार हो गया है।