- जब भैया हैं शिवराज तो काहे का डर, अब लाडली बहना बोली घर में खुशियां आएंगी भर-भर
byBejod Ratna-
0
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना चलाकर आपने एक अद्भुत काम किया है। बहन श्रीमती मालती रजक कहती है कि इसके लिए भाई शिवराज का जितना धन्यवाद दिया जाए, आभार व्यक्त किया जाए बहुत कम है।
हमारा प्रदेश का मुखिया हमारा भैया है और इस भैया ने अपनी बहन को सशक्त कराने के लिए हर महीने 1000 रूपए और साल के 12 हजार रूपए देने की घोषणा साकार हो रही है। जब हमारा भैया मुख्यमंत्री है तो अब डर किसी बात का नहीं है अब तो हमारे घरों में खुशियां भर - भर के आएंगी। अब बच्चों को मामा की और से भी शानदार उपहार मिलेंगे, हर महीने कुछ न कुछ घर में नया होगा।
बहन श्रीमती मालती रजक ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज ने लाडली बहन को 12 हजार रूपए की राशि का जो उपहार दिया है उससे घर - आंगन में खुशियां का वातावरण बन गया हैं। हमारे सामाजिक भाई शिवराज ने अपने भाई होने का फर्ज निभा दिया, हमारा तो कर्ज उतार दिया, हम भैया को आशीर्वाद देते हैं ऐसे ही खुश रहो, प्रदेश के लिए सदैव काम करते रहो, आपका नाम रोशन हो, दुनिया आपको हमारे भाई के रूप में पहचाने।
बहन श्रीमती मालती रजक ने शिवराज भैया को धन्यवाद दिया और बोला कि हम धन्य है कि हम मध्यप्रदेश के निवासी हैं। शिवराज जैसा भाई हमारा मुख्यमंत्री हैं जो अपनी बहनों के बारे में इतना सोचता है।