- धर्म जीते जी भी काम आता है और मरने के बाद भी काम आता है- ऋचा गोस्वामी
byBejod Ratna-
0
भोपाल। नर्मदा मंदिर के सामने तुलसी नगर में चल रही श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ व नित्य रुद्रभिषेक के तीसरे दिन राजा परिक्षित कथा, अषवथथामा प्रसंग सुनाया। युग विभूति विदुषी ऋचा गोस्वामी ने कहा कि हर मनुष्य को धर्म करना चाहिए क्योकि धर्म जीते जी काम आता है और मरने के बाद भी काम आता है।
आप धन अवश्य कमाए, आप धन कमाओगे तभी तो धर्म कर पाओगे। लेकिन करेंसी एक समंदर पार ही नही चलती है। इसलिए परलोक में तो इसका काम है ही नही। इसलिए आप धर्म करो, जब आप किसी दुर्घटना से बच जाते है तो लोग कहते है, कि आपका धर्म आडे आ गया, इसलिए आप बच गए। उन्होने यह भी कहा कि कम संसाधनो में भी कैसे सुखमय जीववन जी सकते है, यह केवल धर्म वाले मनुष्य ही जानते है।
उन्होने यह भी कहा कि जेल से भी ज्यादा भयानक माता का गर्भ होता है। जिसमें 9 महीने तक जीव रहता है। जब जीव माता के गर्भ में रहता है तो प्रार्थना करता है, कि हे प्रभु मुझे इस नर्क से बाहर निकालो।
मैं तुम्हारी खूब वंदना करुंगा, खूब भजन करुंगा और दोबारा माता के गर्भ में नही आउंगा। इस तरह वह जीव 9 महीने तक भगवान की अराधना करता है। तब भगवान उस जीव को स्वास्थ्य जीवन देते है। लेकिन उसके बाद वह भगवान से किये वादे को भूल जाता है।