- मप्र के तीन मजदूरों की राजस्थान में मौत

 

सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान हुआ हादसा, दम घुटने से गई जान


भोपाल । राजस्थान के कोटा में सफाई करते समय चार मजदूर 25 फीट गहरे सीवरेज टैंक में गिर गए। इनमें से तीन की मौत हो गई। यह तीनों मजदूर झाबुआ जिले के पेटलावद तहसील के जुनापानी गांव के रहने वाले थे। हादसा मंगलवार शाम 4 बजे के बीच का बताया जा रहा है। 


यह भी जानियेकरदाताओं को हो सकती है परेशानी


कोटा के बालिता गांव में मंगलवार शाम को राजस्थान शहरी आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के तहत बने सीवरेज टैंक की चार मजदूर सफाई कर रहे थे। पांच मजदूर टैंक के बाहर खड़े थे। सफाई कर रहे मजदूरों की अंदर से कोई हलचल नजर नहीं आई तो बाहर खड़े मजदूरों ने अधिकारियों को सूचना दी। बाद में नीचे देखा गया तो चारों मजदूर अचेत अवस्था में पड़े थे।
दो मजदूरों को टैंक में उतारकर चारों मजदूरों को रस्सी के सहारे बांध कर बाहर निकाला गया। 


इनमें से तीन मजदूरों कमल डामोर (25), गलियां गुंडीया (24), क्रिरे सिंह गुडिया (20) तीनो निवासी जूनापानी (पेटलावद, झाबुआ) की मौत हो चुकी थी। वहीं, अहमद गंभीर रूप से घायल था। तीनों मृतक यहां परिवार सहित रहते थे। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं इस संबंध में अभी तक स्थानीय प्रशासन को कोई सूचना नहीं है। तीनों मजदूरो की मौत का कारण प्रारंभिक तौर पर दम घुटना बताया जा रहा है। सीवरेज चेंबर में कनेक्शन नही था। 


करीब 25 फीट लाइन में ढाई फीट कीचड़ था। कीचड़ के कारण जहरीली गैस (मिथिन गैस) बनी। नीचे ऑक्सीजन की कमी के कारण जो भी मजदूर नीचे उतरा वो बाहर नहीं निकल सका। पुलिस ने मृतक कमल के भतीजे देवीलाल के परिवाद पर अहमदाबाद को हेतवी कंस्ट्रक्शन कंपनी व ठेकेदार कुलदीप सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।


Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post