भोपाल । मध्य प्रदेश में बच्चों के बोरवेल में गिरने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर सीहोर जिले मुंगावली गांव में ढ़ाई साल की बच्ची सृष्टि कुशवाह 6 जून को 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। बच्ची को बाहर निकालने के लिए सेना सहित एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में प्रशासन ने खुले बोरवेल पर सख्त कार्रवाई भी की, लेकिन इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है।
मध्य प्रदेश में पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं
- 6 मई 2023 को बैतूल जिले के सोनतलाई गांव में ढाई साल बच्चा बोरवेल में गिर गया था। बच्चा बोरवेल की केसिंग पाइप में 10 फीट नीचे फंसा हुआ था। ग्रामीणों ने बांस में एक हुक बांधकर बोरिंग में डाला और बच्चे के कपड़े में फंसने के बाद उसे ऊपर खींच लिया।
यह भी जानिये - करदाताओं को हो सकती है परेशानी