- अलग-अलग घरों में रहते हैं पति-पत्नी, बोले- 'मज़े से कट रही है ज़िंदगी, साथ रहते तो टूट जाती शादी'





न्यूयॉर्क । 43 साल की लेखिका बियांका ट्यूरेट्स्की और 58 साल के उनके पति डॉक्टर पीटर बैच अलग ही रूल फॉलो करते हैं। वे शादीशुदा ज़रूर हैं, लेकिन रहने के लिए उनके अलग-अलग अपार्टमेंट हैं। सितंबर, साल 2021 में इस कपल की शादी हुई है और इसके बाद उन्हें अपने परिवार और दोस्तों को चौंकाते हुए अलग-अलग घर में रहने का फैसला किया।

अलग-अलग घरों में रहते हैं पति-पत्नी, बोले- 'मज़े से कट रही है ज़िंदगी, साथ  रहते तो टूट जाती शादी' - Husband wife is living apart couple reveal secret  to happy marriage people

 आपकी ही तरह बहुत से लोगों को उनका ये फैसला बहुत ही अजीब लगा लेकिन कपल का कहना है कि उनकी शादीशुदा ज़िंदगी इसकी वजह से काफी खुशहाल है।बियांका अपनी एक कैट के साथ अकेले रहती हैं, जबकि उनके पति पीटर अपने टीनएज बेटे के साथ रहते हैं। बियांका का कहना है कि उन्होंने 42 साल की उम्र में शादी की और तब तक उनकी लाइफ सेट हो चुकी थी। ऐसे में शादी के बाद उन्होंने इसे नहीं बदलने का फैसला किया।बियांका के पति पीटर के बेटे को जहां बिल्लियों से एलर्जी है, वहीं वे अपनी पेट कैट के बिना नहीं रह सकतीं। 

अलग-अलग घरों में रहते हैं पति-पत्नी, बोले- 'मज़े से कट रही है ज़िंदगी, साथ  रहते तो टूट जाती शादी' - Husband wife is living apart couple reveal secret  to happy marriage people

उनके पति अपने बेटे के बिना नहीं रह सकते। ऐसे में कपल ने बीच का रास्ता निकाला, जो उनके लिए परफेक्ट है। अब वे एक-दूसरे के घर हफ्ते में कुछ दिन रुक जाते हैं लेकिन रहते अलग-अलग ही हैं। 6 साल से बियांका और पीटर साथ हैं और उनके घर एक-दूसरे से 38 मिनट की दूरी पर हैं। उनका कहना है कि अलग-अलग रहना ही उनकी खुशहाल शादी का राज़ है। उनके लिए आज भी मैरिड लाइफ किसी डेट की तरह लगती है और वे दोनों ही इसे लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं।

शादी के बाद भी अलग-अलग घरों में रहते हैं ये पति-पत्नी, बोले- 'मज़े के कट  रही है ज़िंदगी, साथ रहते तो टूट जाती शादी'

 आपने अक्सर लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि अगर पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाए रखना है, तो उन्हें दिन के अंत में अपने सारे झगड़े सुलझाकर एक कमरे में ही रहना चाहिए। हालांकि आजकल ऐसे तमाम लोग हैं, जो इस थ्योरी से बिल्कुल अलग अपनी शादीशुदा ज़िंदगी जी रहे हैं।


Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post