बोस्टन। हैकर समूह ने माइक्रोसाफ्त की सेवाओं को बाधित करने की जिम्मेदारी ली है। माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस सूट में शामिल आउटलुक ईमेल और वनड्राइव फाइल-शेयरिंग ऐप तथा कंपनी के क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ी कई सेवाओं में जून की शुरुआत में छिटपुट, लेकिन गंभीर व्यवधान सामने आए। एक हैकर समूह ने माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ी सेवाओं पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि उसने ‘जंक ट्रैफिक’ को कंपनी की कई साइट की तरफ मोड़ा, जिससे उनकी सेवाएं प्रभावित हुईं।
हालांकि, सॉफ्टवेयर कंपनी ने इस संबंध में कुछ विवरण तो दिए, लेकिन इस तथ्य पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की कि इससे उसके कितने ग्राहक प्रभावित हुए और इसका वैश्विक स्तर पर क्या प्रभाव पड़ा। कंपनी के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि इन हमलों के पीछे ‘एनॉनिमस सूडान’ नाम के हैकर समूह का हाथ था, जिसने उस समय अपने ‘टेलीग्राम’ अकाउंट पर इसकी जिम्मेदारी ली थी। कुछ सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह समूह रूस से नाता रखता है।
यहे भी जानिये ,..........................


