- सीट को लेकर फ्लाइट में हुई हाथापाई

फ्लाइट में फिर हुई हाथापाई, सीट को लेकर मचा घमासान, झगड़े के बाद जहाज से  कूदने चल पड़ा यात्री - scuffle breaks out again on united airlines flight  passenger punches crew member 

झगड़े के बाद जहाज से कूदने चल पड़ा यात्री

न्यूयॉर्क । अमेरिका के टेक्सास में फ्लाइट में ऐसी हाथापाई हुई कि यात्री फ्लाइट से कूदने की फिराक में नजर आया। मामला टेक्सास में यूनाइटेड एयरलाइन्स की एक फ्लाइट का है। फ्लाइट में यात्रियों के बीच मचे घमासान की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वीडियो हैरान कर देने वाला है।


 दरअसल एक यात्री ने पत्नी की सीट को लेकर हुए बवाल के बाद फ्लाइट अटेंडेंट पर घूंसे बरसा दिए। जिसके बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। जब तक लोग यात्रियों को समझाने की कोशिश करते वो इमरजेंसी गेट खोल फ्लाइट से कूदने लगा। ये वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया गया है। वीडियो के मुताबिक, कोडी बेंजामिन लोविंस नाम के यात्री ने फ्लाइट अटेंडेंट के साथ मारपीट की और उसे जोरदार मुक्का जड़ दिया। और जब लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की। तो तेज़ी से भागते हुए इमरजेंसी एग्जिट गेट की ओर चला गया और फिर दरवाजे को खोल उसमें से कूदने की कोशिश करने लगा। 


मामला कब बढ़ा जब आरोपी यात्री की पत्नी को उसके निर्धारित सीट से किसी और सीट पर जाने के लिए कह दिया गया गया। बस इसी बात से वो इस कदर बौखलाया कि मामला जानलेवा हरकत तक पहुँच गई।जिस वक्त फ्लाइट में ये सारा बवाल हो रहा था, वहाँ मौजूद एक और यात्री ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया। सीट बदलने की बात पर जब लोविंस भड़के तो फ्लाइट अटेंडेंट ने बीच बचाव की कोशिश की।

फ्लाइट में फिर हुई हाथापाई, सीट को लेकर मचा घमासान, झगड़े के बाद जहाज से  कूदने चल पड़ा यात्री - scuffle breaks out again on united airlines flight  passenger punches crew member

 इसी बात से बौखलाए यात्री ने उस अटेंडेंट को मुक्का जड़ दिया और भागकर एग्जिट गेट भी खोल दिया। हालांकि बड़ी मशक्कत के बाद यात्री को एग्जिट गेट के पास से सुरक्षित वापस खींचा गया। वरना बड़ी घटना सामने आ सकती थी।

यहे भी जानियेदिग्विजय के आगे सागर प्रशासन ने टेके घुटने, हटेंगे अफसर


 मामला सामने आने के बाद यूनाइटेड एयरलाइन्स ने भी अपना पक्ष रखा और इसे नाकाबिले बर्दाश्त कहा है साथ ही लुइस नाम के यात्री को ताउम्र अपनी एयरलाइन्स के लिए बैन कर दिया है। बता दें कि फ्लाइट में आए दिन हो रही अजीब घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कभी मारपीट कभी हाथापाई कभी दूसरे यात्री पर पेशाब, तो कभी किसी यात्री या फ्लाइट अटेंडेंट संग छेड़खानी जैसी घटनाएं भी हो रही हैं। कई बार ऐसा भी देखा जाता है कि फ्लाइट अटेंडेंट की मजबूरी का फायदा उठाकर यात्री उनके साथ बदसलूकी पर उतारू हो जाते हैं। 


Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post