- बुजुर्ग ने कहा साहब अभी मैं जिंदा हूं, मुझे मृत दिखाकर करा ली वसीयत, एसडीएम ने नाम वापस दर्ज कराया
byBejod Ratna-
0
अमेठी। अमेठी जिले में शनिवार को अमेठी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बुजुर्ग ने कहा कि साहब अभी मैं जिंदा हूं, लेकिन मुझे मृत दिखाकर गलत तरीके से कुछ लोगों ने मेरे जमीन जायदाद की वसीयत करा ली है। अमेठी के उप जिलाधिकारी प्रीति तिवारी ने 24 घंटे में बुजुर्ग की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लिपिकीय त्रुटि को दुरुस्त कराते हुए बुजुर्ग का नाम वापस दर्ज कराया।
पीड़ित रामकृपाल सुत भगौती निवासी बेनीपुर ने बताया कि बुजुर्ग की जमीन अमेठी तहसील क्षेत्र के जंगल रामनगर में स्थित है खतौनी में गलत तरीके से वसीयत हो गई है। बुजुर्ग अभी जिंदा है, लेकिन खतौनी में फर्जी वसीयतनामा बताकर दूसरे व्यक्ति द्वारा उसकी जमीन की वसीयत करा लिया गया है। अमेठी उपजिलाधिकारी प्रीति तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित को जांच कर तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।
इसके बाद अमेठी उप जिलाधिकारी प्रीति तिवारी ने मामले की गंभीरता से जांच कराई, जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि लेखपाल द्वारा किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं की गई है। गड़बड़ी कंप्यूटर कक्ष में लिपिकीय त्रुटि के दौरान हुई है। जिसको दुरुस्त कराते हुए बुजुर्ग का नाम वापस खतौनी में दर्ज कराते हुए मामले का निस्तारण करा दिया है।