- खरगोन में मिट्टी खदान धंसने से दो महिलाओं की मौत
byBejod Ratna-
0
इछावर में मिट्टी खोदने गए 4 लोग खदान में दबे, 2 की हालत गंभीर
भोपाल। प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों में मिट्टी खदान धंसने से जहां दो महिलाओं की मौत हो गई है, तो वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। पहली घटना खरगोन की है, जहां बरूड थाने क्षेत्र के भडवाली गांव के पास पीली मिट्टी की खदान धंसने से दो महिलाओं की दबने से दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं दूसरी घटना सीहोर के इछावर से सामने आई है, जहां तालाब में मिट्टी खोदने गए 4 लोग खदान में दब गए। इसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।भडवाली गांव के पास पीली मिट्टी की खदान धंसने की सूचना मिलते ही लोगो की भीड़ जमा हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खदान में दबी महिलाओं को बाहर निकाला। बताया जा रहा है मिट्टी खोदने के दौरान अचानक खदान धंस गई। खदान के धंसने से 22 वर्षीय सोनू और 35 वर्षीय बाली की मौत हो गई। इधर सीहोर जिले के इछावर में भी तालाब में मिट्टी खोदने गए 4 लोग खदान में दब गए। इनमे से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसमें एक आष्टा और एक सीहोर अस्पताल इलाज के लिए रेफर किया गया है। वहीं बाकी 2 लोगों का उपचार इछावर अस्पताल में चल रहा है।