- मंत्री भूपेंद्र सिंह के बंगले का घेराव करने वाले आधा दर्जन कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज

 मंत्री भूपेंद्र सिंह के बंगले का घेराव करने गये कांग्रेस नेताओं पर मुक़दमा  दर्ज Case filed against Congress leaders who went to besiege Minister  Bhupendra Singh's bungalow 

भोपाल। राजधानी भोपाल में शुक्रवार को युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के बंगले का घेराव कर उनके इस्तीफे की मांग लेकर जमकर नारेबाजी भी की थी। इस घेरात को लेकर देर रात हबीबगंज थाना पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे विवेक त्रिपाठी समेत भोपाल जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश चौकसे, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार, आकाश चौहान और हेमंत रजक, सोहन मेवाड़ा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ धारा 143, 341 के तहत एफआईआर दर्ज की है। 


युवा कांग्रेस ने पुलिस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित करार दिया है। विवेक त्रिपाठी ने कहा कि, मुकदमा भ्रष्टाचारी मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ दर्ज होना चाहिए, लेकिन पुलिस उल्टी गंगा बहाते हुए कार्रवाई की मांग करने वालों के विरुद्ध ही प्रकरण दर्ज कर रही है, ये कौन सा न्याय है, जहां महाकाल लोक निर्माण कार्य का करोड़ों रुपए डकारने वाला मंत्री खुलेआम घूम रहा है। गिरफ्तारी तो दूर एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है। 

धरना देने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, कहा- ये कार्रवाई राजनीति  से प्रेरित | Case filed against Congress workers who staged sit-in, said-  this action is politically ...

लेकिन इसके खिलाफ युवा कांग्रेस जब आवाज उठाती हुए मंत्री से इस्तीफा मांगती है, तो हमारे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जाता है। त्रिपाठी ने आगे कहा कि मैं अधिकारियों को कॉग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ का बयान याद दिलाना चाहता हूं। कल के बाद परसो भी आता है। बीजेपी के इशारे पर पुलिस इस समय जिस तरह से सरकार के ख़िलाफ़ आवाज उठाने वालो को परेशान कर रही है, उसका इंसाफ़ और हिसाब कमलनाथ की सरकार करेगी। 


यह भी जानिये अप्सरा को दिल दे बैठा पुजारी, विवाह का दबाव बनाया तो मार डाला


चार महीने बाद कांग्रेस सरकार आएगी तो ये भ्रष्टाचारी मंत्री जेल में होंगे, लेकिन इनका साथ देने वाले अफसरो से भी प्रताड़ना का हिसाब चुकता किया जाएगा।  विवक त्रिपाठी ने आगे कहा कि चाहे कितना भी प्रताड़ित किया जाये युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने से कोई नहीं रोक सकता, और हम इन झूठे मुकदमों से नहीं डरने वाले नहीं है। डरना उसे होगा जिसने महाकाल लोक निर्माण में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया।

Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post