बालमपुर गांव में पीली मिटटी की खदान में दब गई थी महिलाएं
भोपाल। राजधानी के सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में स्थित बालमपुर गांव में मिटटी धंसकने से छह महिलाएं दब गई। दसे में एक नाबालिग समेत दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं चार को ग्रामीणों और बचाव दल की टीम द्वारा बचा लिया गया।
बताया जा रहा है तालाब किनारे पीली मिट्टी की खदानें है जिसमें से महिलाएं लिपाई-पुताई के लिए पीली मिटटी लेने के लिए आती है, इस
दौरान ये हादसा हो गया। बालमपुर भोपाल- रायसेन बॉर्डर का गांव है।
सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और इन महिलाओं को मिट्टी से बाहर निकाला। इनमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि अस्पताल ले जाते समय एक और ने दम तोड़ दिया। बाकी चार महिलाओं को बचा लिया गया है।
मृतकों के नाम पिंकी आदिवासी (17) और फिरोजा बी (47) बताए जा रहे हैं। कलेक्टर आशीष सिंह ने मृतकों के स्वजन को चार-चार लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।बालमपुर गांव में पीली मिट्टी की खदाने हैं। ये महिलाएं घर पोतने के लिए पीली मिट्टी खोदने पहुंची थीं, तभी उनके साथ ये हादसा हो गया।