- जेपी नड्डा बोले- सिर्फ भाजपा विचारों वाली पार्टी

 

कांगड़ा । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस, मां-बेटा और बेटी की पार्टी है। आज के समय में सिर्फ बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जो विचारों पर चलती है। देश की बाकी सभी पार्टियां विचारों से शून्य हो चुकी हैं। सत्ता के लिए वे हर समझौता करने के लिए तैयार हैं। नड्डा ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर सोमवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में रैली को संबोधित कर रहे थे।


बिहार में 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक पर नड्डा ने कहा कि मुझे कई बार हंसी भी आती है और आश्चर्य भी होता है, कांग्रेस पार्टी और सीपीएम दोनों हाथ मिलाकर चुनाव में उतरते हैं। कहां गए इन दोनों के विचार? 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी से मुकाबला करने के लिए विपक्षी पार्टियां एकजुट हो रही हैं। इसके लिए 23 जून को बिहार में विपक्षी दलों की बैठक होनी है। भाजपा से अलग होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी पहल की। बैठक में कांग्रेस, टीएमसी, एनसीपी, आम आदमी पार्टी समेत कई पार्टियों के नेताओं ने हिस्सा लेने पर सहमति दी है। बीजेपी विपक्षी दलों को एकजुट करने के इस प्रयास पर लगातार सवाल उठा रही है।


सिर्फ BJP विचारों वाली पार्टी, विपक्ष सत्ता के लिए हर समझौता करने को तैयार  | JP Nadda Himachal Pradesh Rally; Speaks About Congress Sonia Gandhi Rahul  Priyanka - Dainik Bhaskar



पहले की सरकारों में सिर्फ घोटाले होते थे

जनसभा के दौरान नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधा और मोदी सरकार की पांच साल की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले भ्रष्टाचार से युक्त सरकार में घोटाले ही घोटाले थे, लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में स्कैम से निकल कर स्कीम वाली सरकार देश में बनी। आज एक मजबूत सरकार, दमदार सरकार, निर्णायक सरकार के रूप में मोदी सरकार काम कर रही है। हमारी अकेली पार्टी है जिसके 6 लाख 80 हजार से अधिक बूथ अध्यक्ष हैं। हमारे 303 लोकसभा सदस्य हैं, 1385 विधायक हैं, सैकड़ों मेयर हैं और हजारों जिला पंचायत सदस्य हैं। सेवा करना, सुशासन चलाना और गरीबों कल्याण के लिए काम करने वाली अकेली पार्टी भारतीय जनता पार्टी है।


Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post