- भारत में पहली बार यूपीआई से टिकट ले सकेंगे रैपिडएक्स ट्रेन के यात्री

 

नई दिल्ली। मेरठ से दिल्ली के बीच शुरू होने वाली रैपिडैक्स ट्रेन के यात्रियों के लिए एक और गुड न्यूज है। इस रूट पर सफर करने वाले यात्री यूपीआई के जरिये टिकट खरीद सकेंगे। रेलवे स्टेशनों पर ऐसी टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी जिनमें यूपीआई से पेमेंट की सुविधा होगी। 

Passengers will be able to use UPI to buy Rapidax tickets

देश में पहली बार टिकट वेंडिंग मशीन में यूपीआई पेमेंट वाली सुविधा शुरू होगी। ऐसे में यात्री यात्री रैपिडएक्स टिकट खरीदने के लिए यूपीआई पेमेंट का यूज कर सकते हैं। टिकट वेंडिंग के अलावा यात्रियों के पास रैपिडएक्स के लिए कम्यूटर कार्ड या नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) जैसे कई अन्य टिकटिंग विकल्प होंगे।


 रैपिडएक्स कनेक्ट ऑल-इन-वन मोबाइल ऐप से डिजिटल क्यूआर कोड जनरेट करना होगा। इसके जरिये भी पैसेंजर टिकट के लिए पेमेंट कर सकेंगे। यात्रियों के पास कैश क्रेडिट/डेबिट कार्ड या यूपीआई और एनसीएमसी कार्ड वॉलेट के जरिये भी टिकट वेडिंग मशीन से टिकट खरीदने का भी विकल्प होगा। 


यहे भी जानिये स्टार्टअप का हब बन रहा मप्र


इस प्रोजेक्ट को क्रियान्वित कर रहे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम  के एक अधिकारी ने कहा कि टिकटिंग के ये तेज़ कैशलेस तरीके एक सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करेंगे। यह कैश या चेंज पैसे लाने की आवश्यकता और परेशानी को खत्म कर देगा।


Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post