- पहले लड़कों को अपने जाल में फंसाया, फिर मस्जिद में पढ़ाई नमाज’, मौलवी अब्लुद रहमान बोला- मैंने ही कराया धर्मांतरण

 

गाजियाबाद। गाजियाबाद धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार आरोपी मौलवी अब्दुल रहमान ने पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। मौलवी ने बताया कि उसने ही दोनों नाबालिग हिंदू लड़कों का धर्म परिवर्तन कराया है। बता दें कि दो दिन पहले ही धर्मांतरण के बड़े रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया था, जिसके तार विदेशों से भी जुड़े हुए हैं। ये लोग ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए हिंदू लड़कों को अपने जाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन करा रहे थे।


 पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार मौलवी अब्दुल रहमान ने कई बड़े खुलासे किए। अब्दुल रहमान ने कहा कि उसका मुख्य मकसद इस्लाम धर्म का प्रचार-प्रसार करना और नाबालिग हिंदू लड़कों को अपने जाल में फंसाकर उनका धर्मांतरण कराना था। इसके लिए वह सबसे पहले हिंदू लड़कों को अपने जाल में फंसाता था और उन्हें इस्लाम के बारे में जानकारी देता था। जब वह लड़के उससे प्रभावित  हो जाते थे तो उनके धर्मांतरण के लिए आगे का प्लान बनाता था।








यह भी  जानिये- हादसे का शिकार होते होते बची दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस


 अब्दुल रहमान ने बताया कि करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात दो नाबालिग हिंदू लड़कों से हुई थी। दोनों नाबालिग लड़कों को वह अपने झांसे में लेने की कोशिश में लगा हुआ था। साथ ही उन्हें मुस्लिम धर्म के बारे में बता रहा था। शुरू में तो दोनों लड़के उसकी बातों को अनसुना कर रहे थे, लेकिन धीरे-धीरे उसने दोनों लड़कों को अपने झांसे में ले लिया।अब्दुल रहमान ने बताया कि वह लड़कों से कहता था कि इस्लाम ही सर्वोपरि है।


 तुम दोनों इस्लाम धर्म अपना लो। उसकी इस बात पर दोनों लड़कों ने हामी भर दी और वह नमाज पढ़ने के लिए आने लगे। हालांकि लड़कों की हरकतों पर उनके परिजनों को शक हो गया था। एक लड़के के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की।


Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post