- पचास 50 करोड़ की संपत्ति के लिए बहन को पीटते राजा का वीडियो वायरल, बहन की एसपी से गुहार

 

महोबा। महोबा जिले में चरखारी स्टेट राजघराने का संपत्ति विवाद सड़क पर आ गया है। 50 करोड़ की चल अचल संपत्ति के विवाद को लेकर राजा ने अपनी ही बहन के साथ न केवल मारपीट कर दी बल्कि जबरन दान पत्र लिखवाने का दबाब बनाया। चरखारी के महाराज की मौत के बाद पारिवारिक हिस्से में बहन को मिली संपत्ति को लेकर विवाद बताया जा रहा है। राजा द्वारा बहन को मारपीट करने का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 


राजघराने के विवाद को लेकर पुलिस मामले में जांच के बाद ही कार्रवाई करने की बात कह रही है। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दिए हैं। राजघराने की संपत्ति का विवाद इससे पहले भी सामने आया था मगर अब मारपीट होने पर बहन ने अपने भाई और राजमाता पर कार्रवाई के लिए एसपी की चौखट पर गुहार लगाई है।


सूत्रों के मुताबिक बुंदेलखंड का कश्मीर कहे जाने वाली चरखारी स्टेट आए दिन चर्चा में बनी रहती है, लेकिन अबकी बार राजघराने का आपसी विवाद सड़क पर आने से मामला कोतवाली तक जा पहुंचा है। एक तरफ सगी बहन ने चरखारी के राजा पर संपत्ति के लिए उसके साथ मारपीट करने और जबरन दान पत्र लिखवाने का गंभीर आरोप लगा डाला तो वहीं दूसरी तरफ राजमाता ने अपनी ही बेटी पर उसके साथ अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद महोबा पुलिस अधीक्षक की चौखट पर जाकर चरखारी राजघराने की बेटी जयति सिंह ने अपने ही सगे भाई जयराज सिंह और राजमाता उर्मिला से मिली प्रताड़ना के चलते पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी  जानिये - 11 हजार बार छिदवाया 25 साल में महिला ने शरीर, गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में करवा लिया नाम दर्ज


जयति ने बताया कि उसके पिता जयंत सिंह जूदेव चरखारी स्टेट के महाराज थे। जिनकी मौत के बाद से परिवार में संपत्ति को लेकर शुरू से ही कलह चली आ रही है। महाराज की मौत के बाद दोनों पुत्र जयसिंह और जयराज सिंह के बीच पूर्व में भी संपत्ति विवाद का मामला सामने आया था, जिसके बाद जय सिंह अपने पूरे परिवार के साथ न्यूजीलैंड में जाकर बस गए, जबकि छोटा भाई जयराज सिंह चरखारी के ही रावबाग महल में परिवार के साथ निवास करता है। 


इसी महल के एक हिस्से में पीड़िता जयति सिंह भी निवास करती है। आरोप है कि पारिवारिक बंटवारे में जयति सिंह के हिस्से 50 करोड़ की चल-अचल संपत्ति आई है, लेकिन पीड़िता बताती है कि उसका सगा छोटा भाई राजा जयराज सिंह संपत्ति में अधिकार नहीं दे रहा और जबरन राजमाता उर्मिला के साथ मिलकर उसकी संपत्ति को दान पत्र में लिखवाने का दबाव बना रहा है। इसी बात को लेकर बीते दिनों विवाद हुआ था और इस विवाद के दौरान राजमाता उर्मिला के सामने ही भाई जयराज सिंह ने अपनी ही बहन को मारना पीटना शुरू कर दिया जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।


सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि राजा जयराज सिंह अपनी बहन को मारपीट रहे हैं और पास में राजमाता उर्मिला खड़ी हैं। राजघराने में संपत्ति के लिए हुई मारपीट का मामला अब कोतवाली में पहुंचा है। जहां दोनों ही पक्ष एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। जबकि पीड़िता जयति सिंह बताती है कि मैं महाराज जयंत सिंह जूदेव की सबसे बड़ी संतान है और उसके बाद उसके दो भाई जय सिंह और जयराजसिंह हैं। 


इसमें जयराज सिंह समाजवादी पार्टी से जुड़ा हुआ है और उस पर अकसर अपनी बहन को प्रताड़ित करने जा आरोप लग रहा है। 50 करोड़ की संपत्ति के लिए उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही है। जिससे वह पुलिस अधीक्षक को पूरे मामले से संबंधित प्रार्थना पत्र देने पहुंची और अपना दर्द बयां किया। दूसरी तरफ अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम बताते हैं कि राजघराने में मामूली मारपीट का विवाद सामने आया है। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई है। 


Bejod Ratna

About Us! Welcome To bejod ratna bejod ratna is a Professional news Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of news, with a focus on dependability and top news. We're working to turn our passion for news into a booming online website. We hope you enjoy our news as much as we enjoy offering them to you. I will keep posting more important posts on my Website for all of you. Please give your support and love. Thanks For Visiting Our Site Have a nice day!

Post a Comment

Previous Post Next Post