- मुद्दा सुलझने के बाद ही पहलवान लेंगे एशियन गेम्स में भाग
byBejod Ratna-
0
सोनीपत। पहलवानों का कहना है कि जब तक मुद्दा सुलझ नहीं जाता पहलवान एशियन गेम्स में शामिल नहीं होंगे। यह निर्णय महापंचायत के मद्देनजर लिया गया है। गौरतलब है कि सोनीपत में शनिवार को पहलवान खाप पंचायतों के साथ मिलकर महापंचायत कर रहे हैं।
इस महापंचायत में साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया, साक्षी के पति सत्यव्रत कादियान और विनेश फोगाट के पति सोमवीर राठी मौजूद हैं। महापंचायत में पहलवान बजरंग पूनिया ने घोषणा की है
कि 15 जून तक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 16 और 17 जून को दोबारा से कॉल करके जगह तय की जाएगी और उसके बाद आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। वहीं, इस महापंचायत में भाग लेने पहुंचीं साक्षी मलिक ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि हम एशियन गेम्स तभी खेलेंगे जब ये सारा मुद्दा सुलझेगा। हम हर रोज जिस मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं उसको आप नहीं समझ सकते।
उन्होंने कहा कि खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों और बिरादरी के चौधरियों के साथ सलाह-मशवरा करने के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचा जा सकेगा। इस महापंचायत में बीते दिनों खेल मंत्री के साथ पहलवानों के साथ हुई बैठक के संदर्भ में भी चर्चा होगी। पहलवान सरकार द्वारा दिए समझौता अश्वासन को खाप पंचायतों के समक्ष रखेंगे। इसके बाद फैसला होगा कि खाप पंचायत सरकार के समझौता प्रारूप पर सहमत है या नहीं।