कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा कोयला चोरी के मामले में पूछताछ के लिए गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं। ईडी के 3 अधिकारी सॉल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में ईडी के कार्यालय में रुजिरा से पूछताछ कर सकते हैं। ये अधिकारी नई दिल्ली से रुजिरा से पूछताछ करने के लिए यहां आए हैं।

यह भी जानिये ...............
- वर्दी में गंदा काम : थानेदार ने महिला को किया Video कॉल, Nude होकर करने लगा अश्लील हरकत, कहा- मेरे साथ Sex करोगी…
रुजिरा को कोलकाता हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाने वाली उड़ान पर सवार होने से रोका गया था। उस वक्त उन्हें आठ जून को पूर्वाह्न 11 बजे ईडी के समक्ष पेश होने का नोटिस थमाया गया था।
एक अधिकारी ने बताया कि रुजिरा गुरुवार अपने वकील के साथ दोपहर को सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंचीं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए सीजीओ कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रुजिरा से सीबीआई और ईडी पहले भी पूछताछ कर चुके हैं।